फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Mission Indradhanush program will run from September 11

Shamli News: 11 सितंबर से चलेगा मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम

Sat, 09 Sep 2023 12:45 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 09 Sep 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
Mission Indradhanush program will run from September 11
शामली। मिशन इंद्रधनुष के तहत 11 से 16 सितंबर तक पांच साल तक के टीकाकरण से वंचित बच्चे और गर्भवती महिलाओं को टीकाकरण किया जाएगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी कर ली है।
विज्ञापन

शुक्रवार को सीएमओ संजय अग्रवाल ने बताया मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम के तहत पांच साल तक के किसी भी टीके से वंचित बच्चों को टीकाकरण किया जाएगा। इसके साथ ही गर्भवती महिलाओं का भी टीकाकरण किया जाता है। पिछले महीने भी मिशन इंद्रधनुष का पहला चरण चला था। दूसरा चरण 11 से 16 सितंबर तक आयोजित किया जाएगा। इसका तीसरा चरण अगले महीने नौ अक्तूबर से 16 अक्तूबर तक चलाया जाएगा। इस कार्यक्रम के तहत छूटे हुए सभी बच्चों को शत प्रतिशत टीकाकरण करने का लक्ष्य है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. करण चौधरी ने बताया जिले में 8336 बच्चों को और 1526 गर्भवती महिलाओं को टीकाकरण करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए छह दिन में 798 सत्र लगाएं जाएंगे। सभी एएनएम टीकाकरण करेंगी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है। इस अवसर पर एसीएमओ डॉ. कृष्ण गोपाल, वैक्सीन कोल्ड चेन मैनेजर प्रवेज तालिब आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed