फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Mission Election: Congress changes district presidents in Shamli and Saharanpur

Mission Election: कांग्रेस में चुनावी उठा-पटक जारी, 21 जिलाध्यक्ष हटाए, शामली और सहारनपुर में भी बदलाव

Mon, 01 Apr 2024 01:35 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर/ शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर/ शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 01 Apr 2024 01:35 PM IST
सार

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस में फेरबदल जारी है। पार्टी आला कमान ने सहारनपुर में जिलाध्यक्ष मुजफ्फर को हटाकर संदीप राणा को नया जिलाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं शामली में भी जिलाध्यक्ष बदल दिया गया है। 

विज्ञापन
Mission Election: Congress changes district presidents in Shamli and Saharanpur
सहारनपुर में कांग्रेस जिलाध्यक्ष - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव के बीच कांग्रेस हाईकमान ने प्रदेश के 21 जिलाध्यक्षों को हटा दिया। इसके तहत सहारनपुर में संदीप राणा को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। साढ़े चार साल से जिलाध्यक्ष रहे चौधरी मुजफ्फर अली को हटाया गया है। चौधरी मुजफ्फर अली 25 दिसंबर 2019 को जिलाध्यक्ष बने थे।

विज्ञापन


मुजफ्फराबाद ब्लॉक के गांव बेहड़ा संदल सिंह निवासी संदीप राणा पुराने कांग्रेस कार्यकर्ता हैं। उनके ताऊ महावीर सिंह राणा एमएलसी, 1985 में हरिद्वार व देवबंद से 1989 में विधायक रह चुके हैं। 39 वर्षीय संदीप राणा एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष भी रहे हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  West UP News Live: RLD को बड़ा झटका, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शाहिद सिद्दीकी का इस्तीफा, कांग्रेस में उठा-पटक जारी

विज्ञापन
विज्ञापन

पार्टी ने विश्वास जताया है, उस पर खरे उतरेंगे: संदीप
संदीप राणा ने कहा कि पार्टी ने उन्हें चुनाव के बीच बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। संदीप राणा का कहना है कि पार्टी हाईकमान ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस वह खरा उतरेंगे। चुनाव में पार्टी प्रत्याशी को जिताने का काम करेंगे। 

चुनाव के बीच हटाने को लेकर हो रही चर्चा
चौधरी मुजफ्फर अली को लोकसभा चुनाव के बीच जिलाध्यक्ष पद से हटाए जाने की राजनीतिक गलियारों में चर्चा हो रही है। हालांकि, चौधरी मुजफ्फर अली ने पार्टी कई कार्यक्रम सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई है। वहीं, जिला प्रवक्ता गणेश दत्त शर्मा का कहना है कि काफी समय जिलाध्यक्ष बदले जाने की प्रक्रिया चल रही थी। चौधरी मुजफ्फर अली को पार्टी की ओर से प्रदेश कार्यकारिणी में जगह दी जाएगी। 

शामली में कांग्रेस ने जिला अध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष बदल दिए हैं। शामली के जिलाध्यक्ष अखलाक प्रधान को बनाया गया है जबकि महानगर अध्यक्ष लोकेश कटारिया को बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed