फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Mission 2022: RLD rally in Shamli today, uproar before Chaudhary Jayant arrival

मिशन 2022 : रालोद की शामली में रैली आज, चौधरी जयंत के पहुंचने से पहले हंगामा

Sun, 07 Nov 2021 01:31 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 07 Nov 2021 01:31 PM IST
सार

शामली में रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह रविवार को थानाभवन में आयोजित परिवर्तन संदेश रैली को संबोधित करेंगे।

विज्ञापन
Mission 2022: RLD rally in Shamli today, uproar before Chaudhary Jayant arrival
रालोद की रैली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के शामली जनपद में थानाभवन में चौधरी जयंत आज जनसभा करने पहुंच रहे हैं। यहां जयंत चौधरी के जनसभा में पहुंचने से पहले हंगामा हो गया। पूर्व विधायक राव वारिस और पूर्व चेयरमैन अशरफ अली के समर्थक भिड़ गए। इस दौरान जमकर लात-घूंसे चले। वहीं मौके पर मौजूद नेताओं ने किसी तरह समझा-बुझाकर शांत किया। 

विज्ञापन

 
शामली में रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह रविवार को थानाभवन में आयोजित परिवर्तन संदेश रैली को संबोधित करेंगे। दोपहर बाद वह थानाभवन स्थित जैदी फार्म हाऊस पहुंचेंगे। जनसभा को सफल बनाने के लिए पिछले कई दिनों से जहां सभा स्थल पर मंच आदि बनाने की तैयारी चल रही थीं। सुबह से ही रैली स्थल पर काफी संख्या में लोग पहुंचना शुरू हो गए।
विज्ञापन


पार्टी की कमान संभालने के बाद चौधरी जयंत पहली बार शामली आ रहे हैं। वहीं रैली से पहले शनिवार को रालोद जिलाध्यक्ष मुकेश सैनी, अशरफ अली, राव वारिस, राजेश्वर बंसल, योगेंद्र चेयरमैन, ऋषिराज राझड़, प्रसन्न चौधरी, डॉ. विक्रांत जावला, वाजिद अली, कंवर हसन आदि नेता रैली की तैयारियों में जुटे रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed