फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Missing youth murdered and body thrown in crematorium

Shamli News: लापता युवक की हत्या कर शव श्मशान में फेंका

Sun, 02 Jun 2024 01:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sun, 02 Jun 2024 01:16 AM IST
विज्ञापन
Missing youth murdered and body thrown in crematorium
बाबरी में घटना की जानकारी लेते एएसपी संतोष कुमार सिंह
बाबारी (शामली)। एक दिन पहले लापता हुए बाबरी निवासी 45 वर्षीय अविवाहित युवक की हत्या कर शव श्मशान में फेंक दिया। मृतक के सिर, चेहरे व हाथ पर गंभीर चोट के निशान थे। परिजनों ने ईंट से कुचलकर हत्या कर शव फेंके जाने का आरोप लगाते हुए मृतक के भाई ने अज्ञात में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। फोरेंसिक टीम ने पहुंचकर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

बाबरी निवासी पंचम (45) शुक्रवार शाम दोपहर को घर से गया था। रात में वह घर वापस नहीं पहुंचा। शनिवार सुबह करीब दस बजे ग्रामीणों ने बाबरी पीके लिंक मार्ग स्थित श्मशान स्थल पर एक व्यक्ति का शव देखकर बाबरी पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। शव मिलने की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। शव की पहचान लापता पंचम के रूप में होने पर परिजन मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


मृतक के सिर, चेहरे व हाथ पर चोट के गंभीर निशान थे। परिजनों ने ईंट से पीटकर व चेहरा कुचलकर हत्या करने रा आरोप लगाया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक, अपर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह, सीओ थानाभवन श्रेष्ठा ठाकुर मौके पर पहुंचे और जानकारी ली। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। मृतक के बड़े भाई जनेश्वर की तरफ से अज्ञात में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




अपर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का सही कारण पता चल सकेगा। उसकी हत्या कर शव को श्मशान में फेंके जाने की संभावना है। इस मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

एक माह बाद जेल से जमानत पर आया मृतक का भतीजा
मृतक पंचम तीन भाइयों में सबसे छोटा था। सबसे बड़ा भाई जनेश्वर विवाहित है जबकि मंझला भाई बालेश भी अविवाहित है। जनेश्वर का पुत्र ब्रह्मचारी एक मई को पुलिस ने तमंचा के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा था। बताया गया है कि ब्रह्मचारी शनिवार सुबह को ही जेल से जमानत पर आया है।



सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही पुलिस



लापता व्यक्ति का शव मिलने के बाद पुलिस ने बाबरी में अलग-अलग स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, लेकिन पुलिस के हाथ अभी तक कोई पुख्ता सुराग हाथ नहीं लग सका। पुलिस का कहना है कि इस मामले में पुलिस कई बिंदुओं पर गहनता से जांच कर रही है।


हत्याकांड के खुलासे के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित

पंचम की हत्या के खुलासे के लिए पुलिस अधीक्षक ने तीन टीमों को लगाया है। इस मामले में एक टीम बाबरी थाना पुलिस की, एक सीओ थानाभवन के नेतृत्व और एसओजी की टीम लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed