फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   CHOs from the district went to Lucknow for a protest; Ayushman Arogya Mandirs remained closed.

Shamli News: जिले के सीएचओ लखनऊ धरने पर गए, आयुष्मान आरोग्य मंदिर रहे बंद

Tue, 29 Sep 2026 12:48 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Tue, 29 Sep 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
CHOs from the district went to Lucknow for a protest; Ayushman Arogya Mandirs remained closed.
शामली। नियमितीकरण समेत कई मांगों को लेकर सीएचओ संघ के आह्वान पर जिले के सभी सीएचओ लखनऊ में शुरू हुए अनिश्चितकालीन धरने में शामिल हुए। इसके चलते आयुष्मान आरोग्य मंदिर बंद रहे जिससे मरीजों को नजदीक के दूसरे स्वास्थ्य केंद्रों पर पहुंचकर इलाज कराना पड़ा।
विज्ञापन

सीएचओ संघ शामली की जिलाध्यक्ष निरकुंज ने बताया कि सोमवार को लखनऊ के इको गार्डन में संघ की तरफ से अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया गया है। धरने पर प्रदेश के सभी जिलों के सीएचओ शामिल हुए। उन्होंने बताया कि पृथक सीएचओ कैडर का गठन कर नियमितीकरण करने, राज्य सरकार के अन्य कर्मचारियों के समान महंगाई भत्ता व मकान किराया भत्ता की सुविधा देने, कैशलेस स्वास्थ्य उपचार की सुविधा, एक करोड़ रुपये का बीमा कवर और 60 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय देने आदि मांगों को लेकर धरना शुरू किया गया है।
विज्ञापन

सोमवार को लखनऊ धरने पर शामली के सीएचओ शामिल हुए। उन्होंने बताया कि संघ की तरफ से सीएमओ को ज्ञापन देकर धरने में शामिल होने के बारे में पूर्व में अवगत कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed