फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Miss Farewell Tanu and Manu Saini became Miss Perfect

Shamli News: मिस फेयरवेल तनु और मिस परफेक्ट बनी मनु सैनी

Mon, 03 Feb 2025 02:34 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
Miss Farewell Tanu and Manu Saini became Miss Perfect
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फोटो
झिंझाना। बलवंती देवी इंटर काॅलेज में कक्षा-12 की छात्राओं का विदाई समारोह हुआ। कार्यक्रम में चुनी गई मिस परफेक्ट मनु सैनी को क्राउन पहनाकर सम्मानित किया। वहीं मिस फेयरवेल तनु दहिया व मिस ऑल ओवर पायल को चुनकर सम्मानित किया। इस मौके पर स्कूल स्टाफ उपस्थित रहा।


रविवार को कॉलेज में कक्षा-11 और कक्षा-12 की छात्राओं ने विदाई समारोह में जमकर मस्ती की। इस दौरान कक्षा-11 की छात्राओं ने कक्षा-12 की छात्राओं को तिलक लगाकर शुभकामनाएं दीं। साथ ही खट्टी-मीठी यादों को साझा किया। छात्राओं के चहरे पर खुशी तो दिखी, लेकिन स्कूल से विदाई का दर्द वो छुपा नहीं सकीं। कार्यक्रम में चुनी गई मिस परफेक्ट मनु सैनी को क्राउन पहनाकर सम्मानित किया गया। वहीं मिस फेयरवेल तनु दहिया व मिस आल ओवर पायल को सम्मानित किया। इस मौके पर प्रबंधक इंद्रपाल सिंह तोमर, अंकित तोमर, प्रधानाचार्य प्रिया सरोहा, विकास वर्मा, अनुज शर्मा द्वारा छात्राओं को विदाई देते हुए बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक लाकर परिवार व कॉलेज का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed