फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Miscreants ran away leaving car in Kairana, police could not trace accused in two days

शामली: गाड़ी को छोड़ भागे बदमाश, शीशे पर लगा पुलिस का लोगो, अंदर मिली टोपी, दूसरे दिन भी नहीं लगा सुराग

Wed, 27 Sep 2023 09:36 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Published by: कपिल kapil Updated Wed, 27 Sep 2023 09:36 PM IST
सार

Shamli News : बदमाश गाड़ी को छोड़कर भाग गए। गाड़ी के शीशे पर पुलिस का लोगो लगा है और अंदर टोपी मिली है। वहीं, दूसरे दिन भी पुलिस को बदमाशों का कोई सुराग नहीं मिला।

विज्ञापन
Miscreants ran away leaving car in Kairana, police could not trace accused in two days
शामली पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

एक दिन पहले पानीपत सीआईए (क्राइम इन्वेस्टीगेशन एजेंसी) द्वारा पीछा करने पर दो बदमाश कैराना के मोहल्ला बिसातियान में गाड़ी को छोड़कर गलियों के रास्ते फरार हो गए थे। वहीं, गाड़ी के शीशे पर हरियाणा पुलिस का लोगो लगा है और गाड़ी के अंदर पुलिस की टोपी मिली। स्थानीय पुलिस दूसरे दिन भी बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा सकी।

विज्ञापन


मंगलवार शाम को मोहल्ला बिसातियान में तेजी से आ रही एक गाड़ी से दो बदमाश कूदकर फरार हो गये थे। बदमाशों की गाड़ी का पीछा पानीपत की सीआईए टू कर रही थी। बदमाशों के फरार हो जाने के बाद सीआईए ने बदमाशों की तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिलने पर सीआईए वापस चली गई थी। 

विज्ञापन

वहीं, बाद में स्थानीय पुलिस ने बदमाशों की गाड़ी को कब्जे में ले लिया था। बदमाशों द्वारा छोड़ी गई गाड़ी के शीशे पर हरियाणा पुलिस का लोगो और गाड़ी के अंदर पुलिस की टोपी मिली है। 

सूत्रों के अनुसार, मंगलवार शाम पानीपत सीआईए को सूचना मिली थी कि कुछ हथियार तस्कर यूपी में पिस्टलों की सप्लाई देने जा रहे हैं। सीआईए ने यमुना पुल के पास घेराबंदी की। इस दौरान सीआईए ने एक बाइक सवार को पकड़ लिया, जिसने पूछताछ में बताया कि पीछे आ रही गाड़ी में पिस्टल है। सीआईए ने बदमाशों की गाड़ी को रोकने का प्रयास किया तो बदमाश कैराना की और भागने लगे। सीआईए भी बदमाशों का पीछा करते हुए कैराना आ गई थी। जिसके बाद बदमाश गाड़ी से कूदकर फरार हो गए थे, लेकिन दूसरे दिन भी न तो हरियाणा सीआईए कैराना कोतवाली आई और न ही बदमाशों का सुराग लगा। 

यह भी पढ़ें: यूपी: तन पर वर्दी पर मन खुश नहीं, दरोगा ने इस्तीफे में लिखी ऐसी बात, हर कोई हैरान, खूब चर्चा में है मामला

विज्ञापन

मामले में सीओ अमरदीप मौर्य ने बताया कि बदमाशों द्वारा छोड़ी गई गाड़ी पानीपत निवासी संजीव के नाम पर दर्ज है। जिसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। गाड़ी से हरियाणा पुलिस के लोगो व टोपी मिली है।

यह भी पढ़ें: शामली: STF ने कैराना में डाला डेरा, आरोपियों की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश, तीन महिलाओं से किया था दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed