फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Haryana STF team raided Kairana in search of accused in sexual assault case

शामली: STF ने कैराना में डाला डेरा, आरोपियों की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश, तीन महिलाओं से किया था दुष्कर्म

Wed, 27 Sep 2023 05:24 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Published by: कपिल kapil Updated Wed, 27 Sep 2023 05:24 PM IST
सार

Shamli News : हरियाणा की STF टीम ने कैराना में डेरा डाल रखा है। एसटीएफ ने आरोपियों की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश दी। बताया गया कि आरोपियों ने तीन महिलाओं से दुष्कर्म किया था।

विज्ञापन
Haryana STF team raided Kairana in search of accused in sexual assault case
एसटीएफ

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत क्षेत्र में रात्रि में तीन महिलाओं के साथ दुष्कर्म व लूट करने के आरोपियों की तलाश में एसटीएफ की टीम ने कैराना में डेरा डाल लिया। हरियाणा एसटीएफ ने आरोपियों की तलाश में क्षेत्र की कई बस्तियों में दबिश डाली। लेकिन सफलता हाथ नहीं लग सकी। 

विज्ञापन


हरियाणा की एसटीएफ के एसआई राजेंद्र कुमार बुधवार को अपनी टीम के साथ शामली पहुंचे। टीम ने कोतवाली पहुंचकर आमद दर्ज कराई। एसआई राजेंद्र कुमार ने बताया कि 20 सितंबर की रात सोनीपत के जंगल में यूपी के हरदोई के मजदूर खेती कार्य कर रहे थे। इस दौरान चार हथियार बंद बदमाशों ने हरदोई के मजदूरों के साथ लूटपाट की। इसके अलावा तीन महिलाओं के साथ हथियारों के बल पर दुष्कर्म भी किया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी: थप्पड़ कांड के बाद मेरठ में शिक्षक पर बच्चे की चोटी काटने का आरोप, हिंदू संगठनों में रोष, पंचायत

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया गया कि इस मुकदमे की जांच शासन ने एसटीएफ को सौंपी है। वहीं, सोनीपत एसटीएफ के एसआई ने कोतवाली कैराना क्षेत्र में पूर्व में हुई ऐसी घटनाओं के बारे में भी जानकारी एकत्रित की। बाद में हरियाणा एसटीएफ ने क्षेत्र में कई बस्तियों में दबिश डाली। हरियाणा एसटीएफ की टीम क्षेत्र में डेरा डाले हुए है।

यह भी पढ़ें: मेरठ: बाइक में तमंचा रखते सीसीटीवी में कैद हुआ सिपाही, युवक को थाने में बैठाया, परिजनों का IG दफ्तर पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed