{"_id":"676078e1d690814d5802a5b4","slug":"miscreant-injured-in-encounter-second-absconding-shamli-news-c-26-1-smrt1048-133537-2024-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: मुठभेड़ में बदमाश घायल, दूसरा फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: मुठभेड़ में बदमाश घायल, दूसरा फरार
विज्ञापन
जलालाबाद। थानाभवन पुलिस और एसओजी के साथ मुठभेड़ में पिकअप सवार एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। दूसरा बदमाश फरार हो गया। घायल बदमाश का अस्पताल में उपचार कराया गया। बदमाश जलालाबाद में पिछले महीने दुकान में हुई चोरी की घटना में शामिल था। उसके कब्जे से तमंचा, कारतूस, पिकअप और चोरी का सामान बरामद किया है।
एसपी रामसेवक गौतम ने बताया कि सोमवार सुबह करीब सात बजे जलालाबाद के गंगोह तीतरो मार्ग स्थित अहमदपुर पुलिया पर थानाभवन पुलिस व एसओजी टीम चेकिंग कर रही थी।
इसी दौरान गंगोह की ओर से आ रही एक पिकअप पुलिया के निकट पहुंची, जिसे पुलिस द्वारा रुकने का इशारा किया, लेकिन पिकअप सवार दो बदमाशों ने अहमदपुर रजबहे की तरफ भाग निकले। पीछा करने पर बदमाश पुलिस पर फायर करते हुए जंगल के रास्ते भाग निकले। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया जबकि दूसरा बदमाश मौके से भाग गया, जिसकी तलाश में पुलिस टीम द्वारा काफी देर तक जंगल में तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। घायल बदमाश को थानाभवन चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
एसपी ने बताया गिरफ्तार बदमाश का नाम आदिल निवासी सरवट थाना सिविल लाइन मुजफ्फरनगर है। इस बदमाश पर पूर्व में कई मामले दर्ज हैं। बदमाश के कब्जे से पिकअप, उसमें लदी सेटरिंग की लोहे की चादरें, तमंचा और चोरी का सामान बरामद हुआ है। वह 24 नवंबर को जलालाबाद के गंगोह मार्ग स्थित शाहिद निवासी मोहल्ला सैयदान थानाभवन की भवन निर्मण की सैटरिंग की दुकान में हुई चोरी की घटना में वांछित चल रहा था।