फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Minister is a big conspiracy behind the incident, find out

मंत्री जी इस घटना के पीछे जरूर कोई बड़ी हस्ती है, उसका पता करा दो बस

Sun, 05 Jan 2020 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Minister is a big conspiracy behind the incident, find out
शामली की पंजाबी कॉलोनी में अजय पाठक के आवास पर घटना की जानकारी लेने जाते गन्ना मंत्री सुरेश राणा। - फोटो : SHAMLI
मंत्री जी घटना के पीछे बड़ी साजिश है, उसका पता कराओ
विज्ञापन

शामली। प्रदेश सरकार में गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने शनिवार को भजन गायक अजय पाठक के घर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी। यहां मौजूद लोगों ने उनसे कहा कि 60 हजार रुपये के लिए इतनी बड़ी वारदात नहीं हो सकती, जरूर इसके पीछे बड़ी साजिश है। साजिश का पता लगवाओ। मंत्री ने कहा कि एसआईटी हर बिंदु पर जांच करेगी, यदि कोई और भी वारदात में शामिल है तो उस तक भी पहुंचा जाएगा।
शनिवार को पूर्वाह्न पौने 12 बजे गन्ना मंत्री सुरेश राणा पंजाबी कालोनी स्थित अजय पाठक के यहां पहुंचे। उनके पहुंचने से पहले ही डीएम अखिलेश सिंह और एसपी विनीत जायसवाल भी यहां पहुंच चुके थे। मंत्री ने परिजनों से बात की और डीएम, एसपी से घटना की जानकारी ली। वहां मौजूद लोगों ने मंत्री से कहा कि घटना के खुलासे पर किसी को यकीन नहीं हो रहा है। वहां मौजूद सुभाष रसवंत ने कहा कि 60 हजार के लिए कोई पूरे परिवार को खत्म नहीं कर सकता, जरूर इसके पीछे कोई बड़ी साजिश है। उन्होंने कहा कि हमें पुलिस पर भरोसा है। परिजनों ने भी कहा कि पुलिस इस केस में और लोगों के शामिल होने की भी जांच करे। इस दौरान अजय पाठक के भाई हरिओम पाठक, दिनेश पाठक, विजय पाठक, कपिल पाठक के अलावा अजय संगल, व्यापारी नेता अंकित गोयल मौजूद रहे।
विज्ञापन

- बंद कमरे में डीएम, एसपी और परिजनों से की बात
गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने एक मकान में करीब 20 मिनट तक जिलाधिकारी अखिलेश सिंह, एसपी विनीत जायसवाल और अजय पाठक के परिजनों से बात की। डीएम और एसपी से घटना के तथ्यों की जानकारी ली। बंद कमरे की ये बात काफी चर्चाओं में रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

- कोई तथ्य छिपा न रहे, इसलिए एसआईटी से करा रहे जांच - राणा
शामली। गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि पाठक परिवार धार्मिक और सामाजिक है। अजय पाठक कई संस्थाओं से जुडेेे़ थे। हर धार्मिक आयोजनों में परिवार का सहयोग होता था। उनकी हत्या से पूरे शहर, जिले और पश्चिम उत्तर प्रदेश में शोक है। घटना वाले दिन खुद सीएम ने दो बार उनसे इस घटना की जानकारी ली। सीएम ने खुद सीधे प्रशासन से संपर्क कर बात की। मैंने परिजनों और अधिकारियों से भी बात की है। इस केस से कोई भी तथ्य छिपा न रह जाए इसी वजह से एसआईटी से जांच कराई जा रही है। लोगों द्वारा जो सवाल उठाए जा रहे हैं उन तथ्यों की भी जांच होगी। परिजनों को भी संतुष्ट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed