फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Mini school bus full of kids fired

बच्चों से भरी मिनी स्कूल बस पलटी

Thu, 08 Sep 2016 11:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Thu, 08 Sep 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
Mini school bus full of kids fired
accident - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कांधला । बच्चों को स्कूल लेकर जाती मिनी बस भारसी रजवाहे की पटरी पर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में कई बच्चे घायल हो गए। बच्चों की चीख पुकार सुनकर खेतों में काम कर रहे किसानों ने मौके पर पहुंचकर घायलों को वाहन से बाहर निकाला। बाद में मौके पर पहुंचे स्कूल प्रबंधन को लोगों के आक्रोश का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव भारसी निवासी बच्चे जनपद बागपत के थाना रमाला क्षेत्र के गांव ककड़ीपुर स्थित न्यू इरा इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ने के लिए जाते हैं। बच्चों को ले जाने के लिए रोजाना मिनी बस आती है। बृहस्पतिवार सुबह करीब सात बजे चालक गांव से बच्चों को लेकर स्कूल के लिए रवाना हुआ। ग्रामीणों के अनुसार जैसे ही मिनी बस भारसी रजवाहे की पटरी पर पहुंची, तो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे सात फीट गहरे गड्ढे में जा गिरी। हादसे के बाद बच्चों में चीख पुकार मच गई। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। 
विज्ञापन


हादसे में भारसी गांव के अर्पण, आशु, चिराग, इशिका, तनीशा, क्षशित, रिया, आदित्य, अभय सहित आधा दर्जन से ज्यादा बच्चे घायल हो गए। ग्रामीणों ने घायल बच्चों को कांधला के एक प्राइवेट चिकित्सक के यहां पर उपचार के लिए भर्ती कराया। जहां से उपचार के बाद बच्चों को छुट्टी दे दी गई। मामले में स्कूल प्रबंधक से बात करनी चाही तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूल स्टाफ की हुई नोकझोंक 
गांव के लोगों सहित अभिभावकों का कहना है कि कई बार स्कूल प्रबंधक से चालक के बारे में शिकायत की गई थी कि वह देरी से गांव में बच्चों को लेने के लिए पहुंचता है। वापसी में गाड़ी को बहुत तेजी से लेकर जाता है। पूर्व में भी हादसा होने से बचा है। आरोप है कि हादसे की सूचना के बाद करीब एक घंटे बाद स्कूल स्टाफ मौके पर पहुंचा। आक्रोशित लोगों की उनके साथ नोकझोंक हुई। पुलिस हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed