{"_id":"583b338a4f1c1bfa3d0886fb","slug":"mini-bypass-work-to-start-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिनी बाईपास के लिए काम हुआ शुरू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिनी बाईपास के लिए काम हुआ शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Mon, 28 Nov 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। जिला मुख्यालय के भैंसवाल से दिल्ली-यमुनोत्री फोरलेन को जोड़ने वाले मिनी बाईपास की जिला प्रशासन ने सीमेंट की ईंट खेतों में लगाकर निशानदेही कर दी। अब किसानों की भूमि को खरीद के लिए एग्रीमेंट की कार्रवाई जिला प्रशासन द्वारा की जाएगी।
मिनी बाईपास के लिए 16.34 करोड़ की कुल स्वीकृति में छह करोड़ किसानों की भूमि खरीद का मुआवजा शामिल है। उत्तर प्रदेश शासन ने मिनी बाईपास की चार करोड़ 21 लाख की प्रथम किश्त जारी कर दी थी। लोक निर्माण विभाग 15 दिन पूर्व मिनी बाईपास के निर्माण कराने के लिए बागपत की एक प्राइवेट कंपनी को टेंडर दे चुकी है।
दो दिन पूर्व लोकनिर्माण विभाग राजस्व विभाग के अफसरों ने बाईपास के लिए 17 मीटर भूमि की निशानदेही का काम भैंसवाल गांव से शुरू किया। भैंसवाल गांव कि किसानों की भूमि का चिंह्निकरण करते हुए सीमेंट की ईंटों के पिलर्स लगा दिए हैं।
विज्ञापन
अफसरों का कहना कि मिनी बाईपास के लिए 17 मीटर भूमि की निशानदेही की जाएगी। जिसमें सात मीटर मिनी बाईपास के रूप में भूमि उपयोग में ली जाएगी। दोनों पटरी तैयार की जाएगी। योजना आयोग के सदस्य डॉ. सुधीर पंवार ने बताया कि मिनी बाईपास के निशानदेही के बाद जल्द किसानो की भूमि के मुआवजे के लिए आपसी सहमति के बाद एग्रीमेंट की कार्रवाई शुरू कर देगा।