{"_id":"5e0260408ebc3e880a63933f","slug":"millions-of-medicines-being-brought-from-the-train-without-bills-caught-shamli-news-mrt460412585","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली से बिना बिल के ट्रेन से लाई जा रही लाखों की दवा पकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली से बिना बिल के ट्रेन से लाई जा रही लाखों की दवा पकड़ी
विज्ञापन
शामली। दिल्ली से सहारनपुर जाने वाली ट्रेन में लाई जा रही बिना बिल की लाखों रुपये की दवा पकड़ी है। ड्रग इंस्पेक्टर ने जीआरपी और आदर्श मंडी थाना पुलिस के साथ रेलवे स्टेशन पर घेराबंदी कर चार लोगों को दवाओं से भरे बैग के साथ पकड़ा है। बरामद अधिकतर दवाओं के बिल नहीं मिले है। देर रात तक मामले की जांच की जा रही है।
ड्रग इंस्पेक्टर संदीप कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि दिल्ली से सहारनपुर जाने वाली ट्रेन में शामली के कुछ लोग दिल्ली से प्रतिबंधित दवाओं को लाने का धंधा कर रहे हैं। इन दवाओं को शामली व आसपास के कस्बे के मेडिकल स्टोरों पर सप्लाई किया जाता है। मंगलवार शाम करीब साढ़े चार बजे दिल्ली से सहारनपुर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन 51911 में दवा लेकर आने वाले लोगों की सूचना पर उन्होंने जीआरपी और आदर्श मंडी थाना पुलिस के साथ रेलवे स्टेशन पर घेराबंदी कर ली। जैसे ही ट्रेन शामली स्टेशन पर पहुंची तो उसमें चार लोग अपने हाथ में बड़े-बड़े कई बैग लेकर उतरे। पुलिस ने चारों लोगों को पकड़ लिया और उनके बैग की तलाशी ली। चारों लोग शामली के निवासी हैं। तलाशी लेने पर बैग में लाखों रुपये की दवा बरामद हुई। दवाओं को कब्जे में लेकर चारों लोगों को जीआरपी थाने में ले गई। ड्रग इंस्पेक्टर ने बताया कि जांच में प्रतिबंधित कोई दवा नहीं मिली है, लेकिन अधिकतर दवाओं के बिल नहीं मिले है। दवाओं की जांच की जा रही है। जांच के दौरान बरामद दवाओं की गिनती और उनकी कीमत का पता लगाया जा रहा है। बताया गया है कि दवाओं की कीमत कई लाख रुपये है। हालांकि जांच के बाद ही सही पता चल सकेगा।
दवाओं के साथ चार लोगों के पकड़े जाने की सूचना पर शहर के कई मेडिकल स्टोर संचालक और कुछ नेता भी थाने पहुंचे और बाद में बिल उपलब्ध कराने की बात कही। ड्रग इंस्पेक्टर ने कहा कि दवाओं के बिल उपलब्ध न होने पर कार्रवाई की जाएगी। देर रात तक थाने में दवाओं की जांच का कार्य चल रहा है। जीआरपी थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि अभी इस मामले में ड्रग इंस्पेक्टर की तरफ से अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।