फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Millions cheated from unemployed youth in the name of giving jobs

नौकरी देने के नाम पर बेरोजगार युवकों से लाखों की ठगी

Mon, 09 Dec 2019 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
Millions cheated from unemployed youth in the name of giving jobs
शामली आर्दशमंडी थाने में नोडल अधिकारी लक्ष्मी सिंह से वार्ता करते लोग। - फोटो : SHAMLI
नौकरी देने के नाम पर बेरोजगार युवकों से लाखों की ठगी
विज्ञापन

शामली। रोजगार देने के नाम पर खोली गई कंपनी पर कई लोगों ने लाखों रुपये ठगने का आरोप लगाया है। पीड़ित युवकों ने थाना आदर्श मंडी का निरीक्षण करने पहुंचीं पीटीएस मेरठ की आईजी लक्ष्मी सिंह को प्रार्थना पत्र देकर कंपनी खोलने वाले तीन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। प्रार्थना पत्र में 22 लोगों की सूची देकर करीब 65 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। आईजी ने पुलिस को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए।

सोमवार को नोडल अधिकारी पीटीएस मेरठ की आईजी लक्ष्मी सिंह आदर्श मंडी थाने का निरीक्षण करने पहुंचीं। उसी दौरान क्षेत्र के लोकेश कुमार, विनोद कुमार, राजेंद्र सिंह, संजीव कुमार, नीरज, मुकेश, अरविंद, योगेंद्र, हरेंद्र, प्रमोद, विजेपाल, प्रवीण समेत करीब 15 युवक थाने पहुंचे। उन्होंने आईजी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि कुछ समय पहले झिंझाना थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने अपने दो साथियों के साथ शामली में मोहल्ला रामसागर के निकट रोजगार देने का झांसा देकर एक कंपनी के नाम ऑफिस खोला। युवकों का आरोप है कि इस कंपनी में नौकरी लगवाने के नाम पर उनसे मोटी रकम ली थी। इसके बाद जब उनकी नौकरी नहीं लगी, तो उन्होंने उनसे संपर्क किया तो वे पहले उन्हें नौकरी लगने का झांसा देते रहे। बाद में ऑफिस बंद कर दिया। आईजी को दिए प्रार्थना पत्र में 22 युवकों के नाम की सूची दी गई, जिनसे करीब 65 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। पीड़ितों का कहना है कि आरोपियों ने उनकी रकम को एकत्र कर कंपनी को बंद कर दिया और उस रकम से जमीन, प्लाट और गाड़ी खरीदकर अपनी पत्नी के नाम कर दी। पीड़ितों ने आरोप लगाया कि जब वे आरोपियों से अपनी रकम वापस मांगते हैं, तो उन्हें जान से मारने की धमकी और किसी झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी जा रही है। पीड़ितों ने आईजी से कार्रवाई कर रकम दिलाने की मांग की है। आईजी ने पुलिस को मामले की जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed