{"_id":"645be3e5add380c29a094724","slug":"mill-workers-created-ruckus-by-surrounding-the-officials-regarding-salary-shamli-news-c-26-1-smrt1046-2839-2023-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: मिल कर्मचारियों ने वेतन को लेकर अधिकारियों को घेरकर किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: मिल कर्मचारियों ने वेतन को लेकर अधिकारियों को घेरकर किया हंगामा
विज्ञापन
शामली शुगर मिल में धरने पर बैठे मजदूर
- आक्रोशित कर्मचारी बोले वेतन नहीं मिला तो जहर खाकर दे देंगे जान
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। शहर के शुगर मिल में दो माह से वेतन न मिलने से आक्रोशित सीजनल कर्मचारियों ने शुगर मिल अधिकारियों का घेराव कर जमकर हंगामा किया। कर्मचारियों ने कहा की अगर जल्द ही उन्हें वेतन न मिला तो वे जहर खाकर जान दे देंगे। मिल के अधिकारियों के आश्वासन पर किसी तरह कर्मचारी शांत हुए।
सर शादी लाल ग्रुप की अपर दोआब चीनी मिल के कर्मचारी बुधवार सुबह मिल परिसर में एकत्र हुए और वेतन व अन्य मांगों को लेकर जमकर हंगामा किया। मिल प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मिल के अधिकारियों का घेराव करते हुए जल्द वेतन दिलाने की मांग की। इसके बाद धरने पर बैठ गए। कर्मचारियों ने बताया कि लंबे अरसे से वेतन समय पर नहीं मिल रहा है। पिछले दो माह से उन्हें वेतन नहीं दिया गया है। मिल के अधिकारियों से इस संबंध में बात करते हैं तो वह आजकल कहकर टाल देते हैं। वेतन न मिलने से उनके परिवार भुखमरी की कगार पर पहुंच गए हैं।
कर्मचारियों ने बताया कि 2018 से उन्हें ओवरटाइम का पैसा नहीं मिला। दो वर्ष से अवधारण की धनराशि नहीं मिली। ऐसी ही स्थिति रही तो वह जहर खाकर जान दे देंगे। काफी देर हंगामे के बाद कर्मचारी मिल के प्रोडक्शन अधिकारी सुशील चौधरी से मिले। उन्होंने कर्मचारियों की समस्याओं का दो-तीन दिन में समाधान करा दिया जाएगा। जिसके बाद कर्मचारी शांत हुए और अपने काम पर लौट गए। हंगामा करने वालों में शमशाद, अजय, राकेश, नरेश, किरणपाल, रणवीर पांडे, पवन और परविंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
बच्चों का नहीं हो पा रहा एडमिशन
मिल कर्मचारियों का कहना था कि वेतन न मिलने से उनके बच्चों का एडमिशन नहीं हो पा रहा है। दुकानदार उधार सामान देने के लिए भी तैयार नहीं हैं। जिससे उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह मुख्यमंत्री के दरबार तक यह मामला ले जाएंगे।
किसानों का ही नहीं कर्मचारियों का भी करोड़ों बकाया
मिल कर्मचारियों का कहना था कि मिल पर किसानों का ही नहीं उनका भी करोड़ों का बकाया बकाया है। मिल प्रबंधन का रवैया किसानों की तरह ही कर्मचारियों के प्रति बेहद उदासीन है। जिसके चलते उन्हें मजबूरन हंगामा करना पड़ रहा है। अगर जल्द ही कर्मचारी को उनका हक नही मिलता है तो वह उग्र आंदोलन करेंगे।