फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Mill will pay soon by putting sugarcane in DM office

डीएम कार्यालय में गन्ना डालने से चीनी मिल किसानों का जल्दी करेगी भुगतान

Tue, 18 Oct 2022 12:34 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Oct 2022 12:34 AM IST
विज्ञापन
Mill will pay soon by putting sugarcane in DM office
शामली शुगर मिल गेट पर महापंचायत में एडीएम, एएसपी, एसडीएम व मिल अधिकारियों से वार्ता करते राकेश टि? - फोटो : SHAMLI
डीएम कार्यालय में गन्ना डालने से मिल जल्दी करेगी भुगतान
विज्ञापन

शामली। बकाया गन्ना भुगतान समेत अन्य समस्याओं को लेकर भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत की अगुवाई में सिसौली से शामली चीनी मिल तक किसान क्रांति ट्रैक्टर मार्च निकाला गया। शामली चीनी मिल गेट तक पहुंचकर किसान धरने पर बैठ गए और दो घंटे महापंचायत की। 20 अक्तूबर तक 60 करोड़ के भुगतान पर महापंचायत समाप्त हुई। राकेश टिकैत ने चेतावनी दी कि इस बार किसान अपना गन्ना डीएम कार्यालय पर डालेगा। उन्होंने 26 नवंबर को लखनऊ तक ट्रैक्टर मार्च निकालने की घोषणा की।
सिसौली से चलकर भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत की अगुवाई में किसान क्रांति ट्रैक्टर मार्च तीन बजे शामली चीनी मिल गेट पर पहुंचा। मिल गेट पर किसान महापंचायत में भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि कहा कि पिछले साल चीनी मिलों ने किसानों को डीएम कार्यालय में गन्ना डालना सिखा दिया है। भुगतान न करने वाली मिलों को गन्ना न देकर किसान डीएम कार्यालय में गन्ना डालें। डीएम के यहां गन्ना डालने से चीनी मिलें किसानों का बकाया भुगतान करने में तेजी दिखाएंगी।
विज्ञापन

राकेश टिकैत ने कहा कि चीनी मिलें किसान को अपना बैंक समझें, किसानों को ब्याज दें। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ट्रैक्टर-ट्रॉली से हादसे के बाद दिए निर्देश के बाद किसानों की बाइकों के चालान काटने पर नाराजगी प्रकट की। उन्होंने कहा कि पुलिस किसान क्रांति मार्च में ट्रैक्टर लाने वाले किसानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की धमकी दे रही है। किसान क्रांति मार्च में ट्रैक्टर लेकर आए हैं, पुलिस किसानों पर मुकदमे दर्ज करके दिखाए। टिकैत ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चीनी मिलों को नया पेराई सत्र चलने से पहले संपूर्ण भुगतान करने के निर्देश दिए थे। लेकिन चीनी मिलें किसानों का संपूर्ण भुगतान नहीं कर पा रही हैं। किसानों को चीनी मिलों से हर हालत मे गन्ना भुगतान चाहिए अन्यथा किसान अपना गन्ना डीएम कार्यालय में डालेंगे। उन्होंने 26 नवंबर को लखनऊ में किसान क्रांति ट्रैक्टर मार्च निकालने की घोषणा करते हुए कहा कि किसान लखनऊ तक ट्रैक्टर मार्च निकाल कर साबित कर दें कि ट्रैक्टरों से हादसे नहीं होते।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिल अधिकारियों, एडीएम संतोष कुमार सिंह, डीसीओ विजय बहादुर सिंह ने गन्ना भुगतान कराने का आश्वासन दिया। पंचायत की अध्यक्षता गठवाला के थांबेदार श्याम सिंह ने की और एडीएम को अपनी मागों को ज्ञापन दिया। पंचायत में भाकियू के प्रदेश सचिव ओमपाल सिंह मलिक फुगाना, विदेश मलिक, हरिद्वार से विजय शास्त्री, ब्रह्मपाल नाला, नरेंद्र कुमार बागपत, शाहजहांपुर से मनजीत सिंह, शुभम मलिक लांक, अंकुर बागपत, भाकियू जिलाध्यक्ष कपिल खाटियान, योगेंद्र कुमार आदि ने संबोधित किया। संचालन देवराज पहलवान और योगेश शर्मा आदि ने किया।
--
भुगतान में फिसड्डी मिलों पर करें कार्रवाई
महापंचायत में मांग उठी कि गन्ना भुगतान में फिसड्डी चीनी मिलों का क्षेत्रफल कम किया जाए। उनके क्रय केंद्रों की संख्या घटाकर समय पर भुगतान करने वाली चीनी मिलों के क्रय केंद्र स्थापित किए जाएं। जिस पर अधिकारियों ने भुगतान न करने वाली चीनी मिलों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया। राकेश टिकैत ने किसानों की बाइकों के चालान काटे जाने पर भी नाराजगी व्यक्त की।

--
ट्रैक्टर मार्च से लगा शहर में जाम
भाकियू के किसान क्रांति ट्रैक्टर मार्च में बड़ी संख्या में ट्रैक्टर शामिल रहे। ट्रैक्टर मार्च के शहर में प्रवेश करते ही भीषण जाम लग गया। मेरठ-करनाल हाईवे, एमएसके रोड समेत अन्य मार्गों पर वाहन चालक फंस गए। जिससे वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने जाम खुलवाया।

शामली शुगर मिल गेट पर महापंचायत में मौजूद किसान।

शामली शुगर मिल गेट पर महापंचायत में मौजूद किसान।- फोटो : SHAMLI

शामली शुगर मिल गेट पर महापंचायत में किसानों के साथ बैठे राकेश टिकैत।

शामली शुगर मिल गेट पर महापंचायत में किसानों के साथ बैठे राकेश टिकैत।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed