फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   mil malik ka putla foonka

किसानों ने नारेबाजी कर ऊन मिल के मालिक का पुतला फूंका

Wed, 12 Oct 2016 04:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Wed, 12 Oct 2016 04:23 PM IST
विज्ञापन
mil malik ka putla foonka
ऊन शुगर मिल में पुतला जलाते किसान। - फोटो : अमर उजाला
शामली के ऊन में बकाया गन्ना मूल्य भुगतान की मांग को लेकर चीनी मिल गेट पर धरने पर बैठे किसानों ने धरना स्थल पर मिल मालिक का पुतला जलाया। किसानों ने मिल प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। 
विज्ञापन


ऊन चीनी मिल पर किसानों का 59 करोड़ 73 लाख 51 हजार रुपये का गन्ना बकाया भुगतान है। इसे लेकर ही क्षेत्र के किसानों का मिल गेट पर 16 दिन से धरना जारी है। किसानों का कहना है कि गन्ने का बकाया भुगतान न होने के कारण क्षेत्र के किसान भुखमरी की कगार पर आ गए हैं। भुगतान नहीं होने से किसान त्योहार नहीं मना रहे हैं।
विज्ञापन


मंगलवार को मिल गेट पर बैठे किसानों ने मिल प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और बाद में दशहरा पर्व पर मिल मालिक का पुतला फूंककर रोष जताया। किसानों ने चेतावनी दी कि जब तक मिल की ओर से पूर्ण भुगतान नहीं किया जाता है। तब तक आंदोलन जारी रहेगा। धरने पर राजवीर, नीटू, मोनू चिकार, देवेंद्र सिंह, भजनलाल, बिट्टू, सनोज चौधरी, नाथीराम सैनी, मनोज, रवि सिरोही, तेजपाल, जगमेर पिंडोरा, योगेश, रविंद्र मुंडेट, राजीव आादि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed