{"_id":"62b3633a23b4ac03a6190212","slug":"methods-of-teaching-to-the-teacher-shamli-news-mrt59398941","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम ने बच्चों को पढ़ाया, शिक्षकों को बताया कि पढ़ाते कैसे हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम ने बच्चों को पढ़ाया, शिक्षकों को बताया कि पढ़ाते कैसे हैं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसडीएम ने ढिंढाली गांव के विद्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण किया
संवाद न्यूज एजेंसी
गढ़ीपुख्ता। ऊन तहसील क्षेत्र के गांव ढिंढाली के प्राथमिक व उच्च विद्यालयों में एसडीएम निकिता शर्मा ने बुधवार को आकस्मिक निरीक्षण किया। एसडीएम ने शिक्षकों के पढ़ाने का तरीका और स्कूल की सफाई आदि का जायजा लिया। इस दौरान बच्चों को पढ़ाकर शिक्षकों को पढ़ाने के तरीकों की जानकारी दी।
एसडीएम निकिता शर्मा बुधवार दोपहर गांव ढिंढाली के उच्च प्राथमिक विद्यालय में अचानक जा पहुंचीं। एसडीएम को विद्यालय परिसर में देखते ही शिक्षकों में हड़कंप मच गया। एसडीएम ने सबसे पहले कक्षा 6, 7 व 8 में बच्चों को पढ़ा रहीं शिक्षिका का तरीका देखा। जिसे देख एसडीएम ने कहा कि जो बच्चों को पढ़ाया जा रहा है, उनकी समझ में भी आना चाहिए। रचनात्मक तरीके से पढ़ाने से बच्चे जल्द समझते हैं। छोटी कक्षाओं को पढ़ाने वाले अध्यापकों से संतुष्ट दिखीं। इसके बाद एसडीएम ने खुद बच्चों को पढ़ाया। उन्होंने विद्यालय की सफाई और मिड-डे मील की व्यवस्था का भी किया निरीक्षण। आवश्यक दिशा-निर्देश प्रधानाध्यापक को दिए। इसके बाद मिड-डे मील में बनी ताहरी का भी स्वाद चखा और उसकी प्रशंसा की।
एसडीएम ने बताया कि ढिंढाली गांव के उच्च प्राथमिक विद्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। विद्यालय में 167 बच्चों में से 90 बच्चे उपस्थित मिले। उच्च कक्षाओं को पढ़ाने का तरीका शिक्षिका को समझाया गया। स्कूल में सफाई और खाने-पीने व्यवस्था बेहतर थी।