फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Message given in educational institutions to connect with Hindi

Shamli News: शिक्षण संस्थाओं में दिया हिंदी से जुड़ने का संदेश

Tue, 15 Sep 2026 01:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Tue, 15 Sep 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Message given in educational institutions to connect with Hindi
सेंट आरसी​ झिंझाना में हिंदी दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता के विजेता बच्चे। स्कूल
शामली। हिंदी दिवस पर सोमवार को जिलेभर के स्कूलों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, साहित्यिक गतिविधियों और प्रेरणादायक सत्रों के माध्यम से विद्यार्थियों को हिंदी भाषा, साहित्य, संस्कृति और संस्कारों से जुड़ने का संदेश दिया गया।
विज्ञापन

वीवी इंटर कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की ओर से हिंदी दिवस पर काव्यशाला एवं गोष्ठी का आयोजन हुआ। शुरुआत प्रधानाचार्य गुरदास सिंह और कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अनुराग शर्मा ने किया। प्रधानाचार्य ने हिंदी को अभिव्यक्ति का सर्वश्रेष्ठ माध्यम बताते हुए दैनिक जीवन में अधिक से अधिक हिंदी का प्रयोग करने का आह्वान किया। डॉ. अनुराग शर्मा ने कहा कि हिंदी देश को एकता के सूत्र में बांधने का कार्य करती है। कार्यक्रम में शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने काव्य पाठ कर हिंदी की महत्ता पर विचार रखे।
विज्ञापन

रॉक गोल्ड एकेडमी में विशेष प्रार्थना सभा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ। विद्यार्थियों ने गणेश वंदना, नृत्य, भाषण, कविताएं और लघु नाटिकाएं प्रस्तुत कीं। विद्यालय परिसर में भारतीय संस्कृति और हिंदी के प्रति सम्मान का संदेश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल में हिंदी विभाग की ओर से कवि सम्मेलन में विद्यार्थियों ने प्रसिद्ध कवियों की रचनाओं का काव्य पाठ किया। कार्यक्रम में ओज, हास्य, करुण और वीर रस की रचनाओं ने श्रोताओं को प्रभावित किया।
श्री सत्यनारायण इंटर कॉलेज में भाषण प्रतियोगिता कराई गई। प्रतियोगिता तीन वर्गों में हुई। विद्यार्थियों ने हिंदी के महत्व और जीवन में खेलों की उपयोगिता पर विचार रखे। विजेताओं को सम्मानित किया गया।
सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में निबंध प्रतियोगिता भी कराई गई। प्रधानाचार्य आनंद प्रसाद ने कहा कि भाषा देश को एकता के सूत्र में जोड़ने का काम करती है।
सेंट आरसी काॅन्वेंट स्कूल में हिंदी साहित्य पर आधारित कवि सम्मेलन हुआ। विद्यार्थियों ने विभिन्न कवियों की रचनाओं का पाठ कर अपनी प्रतिभा दिखाई। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।
बीएसएम विद्यालय में हिंदी दिवस पर विशेष कार्यक्रम और मोटिवेशनल सत्र आयोजित किया गया। आचार्य पवन ने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। विद्यार्थियों ने हिंदी के महत्व पर भाषण प्रस्तुत किए।
जलालाबाद के अल्पाइन इंटरनेशनल स्कूल में वाद-विवाद प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता का विषय क्या सोशल मीडिया पर प्रसिद्धि वास्तविक सफलता का प्रमाण है रहा। विद्यार्थियों ने पक्ष और विपक्ष में तर्क प्रस्तुत किए। प्रधानाचार्या निर्मला मलिक ने कहा कि हिंदी संस्कृति, संवेदना और पहचान की सशक्त अभिव्यक्ति है। झिंझाना के सेंट आरसी कान्वेंट स्कूल ऊन पिंडौरा में हिंदी में संवाद किया गया। विद्यार्थियों ने हिंदी से जुड़े पोस्टर बनाए और मुहावरों पर आधारित गतिविधियों में भाग लिया। प्रधानाचार्या मोनिका चौधरी ने हिंदी के प्रयोग को बढ़ावा देने पर जोर दिया। कैराना के भास्कर कॉलेज ऑफ एजुकेशन में विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना, भाषण और काव्य पाठ प्रस्तुत किया। वक्ताओं ने हिंदी को संस्कृति, संस्कार और भावनाओं की सशक्त अभिव्यक्ति बताया। थानाभवन के होली मदर एकेडमी में हिंदी दिवस पर निबंध लेखन प्रतियोगिता हुई। कक्षा तीन से आठ तक आराध्या, आलिया, परिधि तायल, आकृति सैनी, सिद्धा अली और मानवी नारंग ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

ऊन के होली हेवन पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों ने गणेश वंदना, भक्ति प्रस्तुतियों के साथ हिंदी भाषण, कविता और गीत प्रस्तुत किए।

सेंट आरसी झिंझाना में हिंदी दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता के विजेता बच्चे। स्कूल

सेंट आरसी झिंझाना में हिंदी दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता के विजेता बच्चे। स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed