फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Meritorious students honored with awards

Shamli News: मेधावी छात्रों को पुरस्कार देकर किया सम्मानित

Mon, 01 Apr 2024 05:58 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2024 05:58 AM IST
विज्ञापन
Meritorious students honored with awards
शामली। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर जूनियर स्कूल में वार्षिक परीक्षाफल, पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन हुआ। इस अवसर पर मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

रविवार को आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय समिति के अध्यक्ष चंद्रदेव उपाध्यक्ष, चंचल गोयल, प्रबंधक गुलशनराय संगल, कोषाध्यक्ष दीपक गुप्ता, राजेंद्र गोयल ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन किया। नर्सरी में शौर्य कुमार, एलकेजी में हार्दिक शर्मा, कक्षा प्रथम में कीर्ति, कक्षा द्वितीय में हर्षवर्धन, कक्षा तीन में आरव सिंह, कक्षा चतुर्थ में कृतिका, कक्षा पंचम में अंशिका चौधरी, कक्षा षष्ठम में देव कुमार, कक्षा सप्तम में कुश चौधरी, कक्षा अष्टम में रिया राठी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। संस्कृति ज्ञान परीक्षा में मानवी, देवराज सैनी, प्रिंस वर्मा, अंशिका चौधरी, विराट व हेमंत को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। स्कूल का परीक्षाफल 97.56 प्रतिशत रहा। इस अवसर पर आचार्य राजीव शर्मा, प्रवेश कुमार, मोहित कुमार, आदेश धीमान, करुणकांत शर्मा, मांगेराम शर्मा, विजेंद्र कुमार, प्रीति शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed