फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Merchants made aware to apply mask

व्यापारियों ने मास्क लगाने के लिए किया जागरूक

Wed, 21 Apr 2021 10:40 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Apr 2021 10:40 PM IST
विज्ञापन
Merchants made aware to apply mask
शामली के बड़ा बाजार में कोरोना से बचाव के लिए दुकानों पर स्टीकर चिपकाते व्यापारी सुरक्षा फोरम के - फोटो : SHAMLI
व्यापारियों ने मास्क लगाने के लिए किया जागरूक
विज्ञापन

शामली। व्यापारी सुरक्षा फोरम ने नगर में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जागरूकता अभियान चलाया। फोरम के जिलाध्यक्ष संजय संगल ने कहा कि व्यापारियों को निश्चित करना होगा की ‘मास्क नहीं तो सामान नहीं’ और हमेशा अपना व्यापार करते समय मास्क लगाकर एवं उपभोक्ताओं से दो गज की दूरी बनाकर रहना अनिवार्य होगा।

इससे पूर्व, फोरम के प्रदेश मंत्री श्रीपाल गोयल ने बताया कि सुरक्षा फोरम द्वारा व्यापारी जागरूकता अभियान प्रदेश भर में चलाया जा रहा है। जिलास्तर पर गठित कमेटी इस अभियान का संचालन कर रही हैं। शामली नगर में व्यापारी सुरक्षा फोरम का 12 सदस्य प्रतिनिधि मंडल मुख्य बाजारों में गया और जिन व्यापारियों ने मास्क नहीं लगा रखे थे, उन्हें मास्क दिए गए। सभी प्रतिष्ठानों पर संक्रमण के प्रति जागरूकता रहने के लिए पोस्टर चस्पा किए। जिला मंत्री प्रदीप विश्वकर्मा ने व्यापारियों से आह्वान किया कि यह खराब समय है। पता नहीं कब सरकार तालाबंदी की घोषणा कर दें। यदि तालाबंदी से बचना चाहते हैं तो स्वयं भी जागरूक रहें और ग्राहकों को भी जागरूक करते रहें। अभियान का संचालन मदनलाल जिंदल खंद्रावली वाले एवं गिरधारी लाल नारंग ने किया। अभियान में जिला संगठन मंत्री विपिन मित्तल, जिला मंत्री मुकेश जांगिड़, रूपेश गुप्ता, मनोज शर्मा, सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष आकाश वर्मा, अजय वर्मा, अंकुर गोयल, रविकांत गर्ग, कविंदर, राकेश आदि शामिल रहे।

शामली के बड़ा बाजार में कोरोना से बचाव के लिए दुकानों पर स्टीकर चिपकाते व्यापारी सुरक्षा फोरम के

शामली के बड़ा बाजार में कोरोना से बचाव के लिए दुकानों पर स्टीकर चिपकाते व्यापारी सुरक्षा फोरम के - फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed