फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Menu not the mid-day meal

मीनू के अनुसार नहीं मिला मिड-डे मील

Tue, 08 Sep 2015 01:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाल, शामली
ब्यूरो/अमर उजाल, शामली Updated Tue, 08 Sep 2015 01:13 AM IST
विज्ञापन
Menu not the mid-day meal
नौनिहालों को स्वस्थ रखने के उद्देश्य से तीन दिवसीय वजन दिवस शुरू हो गया है। सोमवार को पहले दिन जिले भर के प्राथमिक और जूनियर हाईस्कूलों में हजारों बच्चों का वजन कराया। भनेड़ा उद्डा गांव के जूनियर हाईस्कूल में मीनू के अनुसार सीडीओ को मिड - डे मील नहीं मिला।
विज्ञापन


सोमवार को डीएम ओपी वर्मा ने बंती खेड़ा गांव के प्राथमिक विद्यालय में मिड-डे मील जांच किया। उन्होंने बताया विद्यालय में मिड-डे मील अच्छी गुणवत्ता का नहीं बना था। डीएम ने बच्चों का वजन होते देखा। सीडीओ विनोद कुमार ने थानाभवन क्षेत्र के ग्राम जाफरपुर, पल्ठेडी, भनेड़ा उदड़ा और हिंड के प्राथमिक और जूनियर हाई स्कूल के बच्चों को वजन होते देखा।
विज्ञापन


सीडीओ विनोद कुमार सिंह ने बताया भनेड़ा उदड़ा जूनियर हाईस्कूल में मीनू के अनुसार मिड-डे मील नहीं मिला। उन्होंने बताया  विद्यालय में मिड-डे मील का मीनू सब्जी -रोटी का था। मौके पर सब्जी चावल का मिड- डे मिला। उन्होंने बताया मिड- डे मील घटिया गुणवत्ता का बना था।  जिला कार्यक्रम अधिकारी एसएन रावत ने बहावड़ी आदमपुर कुड़ाना, चूनसा गांव  के प्राथमिक विद्यालय में  बच्चों का वजन  कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला कार्यक्रम अधिकारी एसएनएम रावत के सामने गांव कुड़ाना के प्राथमिक विद्यालय में एक आंगनबाड़ी ने मात्र एक बालक का ज्यादा वजन किया तो उन्होंने नाराजगी व्यक्त कर हर बच्चे का सही वजन करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed