किसान समस्याओं को लेकर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा
कैराना। भाकियू तोमर ने किसानों की समस्याओं के निस्तारण के लिए मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा।
मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन तोमर के जिलाध्यक्ष संदीप चौहान फौजी के नेतृत्व में कार्यकर्ता तहसील में पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने किसानों की समस्याओं के निस्तारण के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम तहसीलदार प्रवीण कुमार को ज्ञापन सौंपा। कार्यकर्ताओं ने बताया कि किसानों की समस्या चिंताजनक हो गई है। बहुत ही बदहाली में जीवन जीना पड़ रहा हैं। मौजूदा सरकार में किसान बहुत ही परेशान है। उन्होंने पिछले दिनों गांव भूरा में ओलावृष्टि के दौरान किसानों की फसलों के नुकसान के मुआवजे की मांग तथा लॉकडाउन के दौरान तीन महीने का बिजली बिल माफ करने की मांग की। किसानों का गन्ने का भुगतान जल्द करने की भी मांग की। चेतावनी दी कि सरकार ने जल्द ही किसानों की सुध नहीं ली तो सड़कों पर उतरकर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान सुखबीर सिंह जिलाध्यक्ष सहारनपुर, रविंद्र चौहान, गोपाल, वकील, आदेश, रमेश, जगदीश, शहजाद, आरिफ व देवेंद्र चौहान आदि मौजूद रहे।