{"_id":"62f7f58714b4e7453e45e842","slug":"memorandum-submitted-to-sdm-against-the-working-style-of-baghpat-police-shamli-news-mrt600954631","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागपत पुलिस की कार्यशैली के विरोध में एसडीएम को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागपत पुलिस की कार्यशैली के विरोध में एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
शामली। बागपत के थाना क्षेत्र बालैनी के गांव मुकंदपुर ओगटी में उपाध्याय समाज के परिवार के खिलाफ पुलिस कार्रवाई के विरोध में उपाध्याय जोगी चेतना मंच के पदाधिकारियों ने सीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम विशु राजा को सौंपा।
इस मौके पर संगठन के प्रदेशाध्यक्ष संजय उपाध्याय ने कहा कि बीती छह अगस्त की शाम कुछ लोगों ने धारदार हथियारों, डंडों के साथ रमेश उपाध्याय, रामकुमार उपाध्याय के घर में घुसकर हमला कर दिया था। जिसमें परिवार की महिला, बच्चे, बुजर्ग बुरी तरह घायल हुए। वहीं, पुलिस ने निष्पक्ष कार्रवाई नहीं की। बल्कि पीड़ित परिवार पर ही मुकदमे ज्यादा दर्ज किए हैं। पुलिस ने पीड़ितों की जान बचाने वालों पर भी मुकदमे दर्ज कर दिए।
उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार यदि न्याय नहीं मिला तो गांव से पलायन करने के लिए मजबूर होगा। ज्ञापन देने वालों में प्रदेश सचिव विपिन पुंडीर, मुजफ्फरनगर अध्यक्ष अनेश उपाध्याय, सहारनपुर मंडल अध्यक्ष अशोक उपाध्याय, जिला उपाध्यक्ष सुरेश उपाध्याय, प्रदीप पुंडीर ठेकेदार, जिला उपाध्यक्ष अमित उपाध्याय, जयपाल फौजी, ओम सिंह उपाध्याय, बिजेंद्र कुमार, रमेश चंद, दीपक कुमार, कृष्णपाल उपाध्याय, सुभाष उपाध्याय आदि मौजूद रहे।