फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Memorandum submitted to officials for payment of sugarcane

Shamli News: गन्ना भुगतान के लिए अधिकारियों को सौंपा ज्ञापन

Tue, 06 Jun 2023 05:47 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Tue, 06 Jun 2023 05:47 PM IST
विज्ञापन
Memorandum submitted to officials for payment of sugarcane
-भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन के पदाधिकारियों ने की मांग
विज्ञापन

फोटो
शामली। भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन के पदाधिकारियों ने जिला गन्ना अधिकारी, गन्ना समिति सचिव और शामली शुगर मिल के जीएम केन को ज्ञापन देकर गन्ना भुगतान जल्द कराने की मांग की।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र के शामली चीनी मिल ने किसानों का अभी तक लगभग 12 प्रतिशत ही गन्ना भुगतान किया है, जबकि पेराई सत्र समाप्त हो चुका है। गन्ना किसानों को अपने परिवार के खर्च और कृषि कार्यों में उपयोग के लिए धन की कमी के अभाव के कारण भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द 100 फीसदी भुगतान कराया जाए, जिससे किसान अपना कर्ज अदा कर सकें।
विज्ञापन

कृषि कार्यों के लिए बीज, खाद की व्यवस्था कर सकें और परिवार के खर्च को भी चला सकें। ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष सत्येंद्र देशवाल उर्फ पप्पू, राजवीर सिंह मुंडेट, सत्येंद्र सिंह, योगेंद्र सिंह मलिक, राजपाल सिंह चौहान, विनोद कुमार मीमला, वरुण बधेव शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- गन्ना भुगतान को लेकर मिल गेट पर महापंचायत आज
बकाया गन्ना भुगतान को लेकर शामली शुगर मिल गेट पर बुधवार को किसानों की महापंचायत होगी। किसान नेता विनोद निर्वाल ने मंगलवार को कई गांवों का दौरा कर किसानों से महापंचायत को सफल बनाने की अपील की।
इस मौके पर विनोद निर्वाल ने कहा कि किसानों के बकाया भुगतान को लेकर लंबी लड़ाई लड़ी जाएगी। जिले की तीनों मिलों पर बकाया गन्ना भुगतान को लेकर आंदोलन शुरू किया जाएगा। किसान गन्ना भुगतान को लेकर लाचार और बेबस हो चुका है। प्रशासन भी किसानों की कोई सुध नहीं ले रहा है। प्रशासन की गन्ना भुगतान को लेकर चुप्पी से किसानों में आक्रोश है। शामली शुगर मिल ने चीनी बेच दी और किसानों का भुगतान नहीं किया है।

-शामली मिल पर लगभग 307 करोड़ रुपये
शामली मिल पर लगभग 307 करोड़ रुपये, थानाभवन शुगर मिल पर 352 करोड़ और ऊन पर 203 करोड़ रुपये किसानों के बकाया है। उन्होंने कहा कि महापंचायत में बड़ी संख्या में किसान पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed