फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Memorandum submitted to ADM, order of investigation given to SDM Wool

ईदगाह भूमि विवाद : एडीएम को ज्ञापन साैंपा, एसडीएम ऊन को जांच के आदेश

Wed, 14 May 2025 12:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 14 May 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Memorandum submitted to ADM, order of investigation given to SDM Wool
शामली। ग्राम जिजौला की साझा ईदगाह भूमि पर चल रहे विवाद को लेकर सोमवार को ग्रामीणों ने सिख समुदाय के कुछ प्रतिनिधियों के साथ कलक्ट्रेट पहुंचकर अपर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। धार्मिक स्थल की सुरक्षा और अवैध कब्जे की रणनीति को खत्म करने की मांग की। एडीएम ने उपजिलाधिकारी ऊन निधि भारद्वाज को मामले की जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

वहीं, इस मामले में अब दानदाता परिवार की ओर से भी स्पष्ट बयान सामने आया है। पूर्व प्रधान जाहिद अली, जो भूमि दानकर्ता रफिया पुत्र फज्जर के पुत्र हैं, उन्होंने कहा कि ईदगाह की यह भूमि मेरे पिता रफिया ने 2017 में धार्मिक कार्य के लिए दान की थी। वर्षों से इस पर ईद की नमाज अदा की जाती रही है। आज जिस भूमि पर विवाद खड़ा किया जा रहा है, उसका ईदगाह से कोई संबंध नहीं है। विवाद कर रहे लोगों को प्लॉट मेरे ताऊ मुस्तफा ने बेचे थे, जिनकी जमीन अलग हिस्से में थी। हालांकि दोनों भाइयों की जमीन एक ही खसरा संख्या में थी, लेकिन हिस्सेदारी पूरी तरह से अलग थी।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कुछ लोगों द्वारा जानबूझकर ईदगाह स्थल पर टेंट लगवाकर दानदाता पर दबाव बनाने की कोशिश की जा रही है, ताकि वह अपनी दान की गई भूमि के वारिस पर दबाव बनाकर उनके परिवार से जमीन दिलवाने में मदद कर सके,और ईदगाह कमेटी कमजोर पड़ जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed