फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Mega block, people revel

मेगा ब्लाक ने छकाया

Sun, 06 May 2018 12:09 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली।
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली। Updated Sun, 06 May 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
Mega block, people revel
train - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। खेकड़ा के पास रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण चलने के कारण साढ़े छह घंटे के रेलवे के मेगा ब्लाक ने यात्रियों को परेशान कर दिया। मेगा ब्लाक के कारण दो ट्रेनें स्थगित और कई प्रभावित होने यात्री परेेशान रहे। शनिवार को ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेेेस के दिल्ली-शामली, सहारनपुर रेलवे मार्ग पर खेकड़ा के पास रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण चलने से सुबह 10 बजे से लेकर साढे़ चार बजे बजे तक रेलवे ब्लाक जारी रहा। जिससे सहारनपुर से दिल्ली जाने वाली 51910 पैसेंजर ट्रेन का संचालन बागपत तक रहा। यह ट्रेन शामली सुबह 8.50 बजे पहुंचती है। यह ट्रेन बागपत से लेकर दिल्ली तक  स्थगित रही। सुुबह शामली से दिल्ली जाने वाली पैसेंजर अप व डाउन स्थगित रही।
विज्ञापन



यह पैसेंजर दिल्ली से शामली साढे़ सात बजे आ जाती थी और सुबह दस बजे दिल्ली के लिए रवाना हो जाती थी। हरिद्वार-शामली होकर दिल्ली जाने वाली 54476 पैसेंजर ट्रेन का संचालन शामली रेलवे स्टेशन तक रहा। दोपहर 12 बजे यह ट्रेन शामली रेलवे स्टेशन पर आकर खड़ी हो गई। इसका संचालन शामली से लेकर दिल्ली तक स्थगित किया गया।
विज्ञापन


दोपहर तीन बजे बागपत रोड रेलवे स्टेशन से 51910 पैसेंजर ट्रेन का संचालन सहारनपुर तक किया गया। दो बजे के बाद शामली से हरिद्वार के लिए 54476 पैसेंजर ट्रेन को रवाना किया गया। सुबह 10.30 बजे दिल्ली से शामली होकर हरिद्वार जाने वाली पैसेंजर को स्थगित रखा गया। सुबह दस बजे से लेकर शाम साढ़े चार बजे तक  ट्रेनों का संचालन बंद रहने से यात्री परेशान रहे। वहीं, बड़ौत जाने वाली चंद्रकली, रामकुमार, मनोज का कहना है कि वह सहारनपुर से आए थे। बड़ौत जाना था, लेकिन ट्रेन शामली रोक दिए जाने से परेशान हैं। अब बस से बड़ौत जाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, इसके अलावा शामली रेलवे स्टेशन अधीक्षक सुधीर शर्मा ने बताया कि खेकड़ा में ओवरब्रिज निर्माण के लिए साढ़े छह घंटे का रेलवे ब्लाक लिया गया था। खेकड़ा रेलवे स्टेशन के पास ओवरब्रिज का निर्माण के कारण सहारनपुुर से दिल्ली जाने वाली लाल ट्रेन व दिल्ली से बड़ौत व शामली आने वाली पैसेंजर व जनता एक्सप्रेस ट्रेन अपने निर्धारित समय से लेट संचालन हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed