फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Mega block passengers were stranded in the affair

मेगा ब्लाक के चक्कर में फंसे यात्री

Thu, 05 Apr 2018 12:21 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली।
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली। Updated Thu, 05 Apr 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
Mega block passengers were stranded in the affair
train - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। ईस्टर्न पेरिफेल एक्सप्रेस हाइवे पर खेकड़ा के पास रेलवे ब्रिज का निर्माण होने से रेलवे का दो दिवसीय मेगा ब्लाक आज से प्रारंभ हो गया है। रेलवे का दो दिवसीय मेगा ब्लाक शुरू होने से दिल्ली- शामली, सहारनपुर रेलवे मार्ग पर दो ट्रेनें स्थगित हो गई। कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहने से पूरे दिन यात्री ट्रेनों का इंतजार करते रहे। भरी गर्मी में यात्रियों को काफी दुश्वारियों के बीच गुजरना पड़ा।
विज्ञापन


बागपत जिले में ईस्टर्न पेरिफेल-एक्सप्रेस हाइवे का निर्माण अंतिम चरण में चल रहा है। 15 अप्रैल को ईस्टर्न पेरिफेल एक्सप्रेस हाइवे का लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया जाना प्रस्तावित है। बुधवार को एक्सप्रेस हाइवे को जोड़ने वाले दिल्ली-शामली, सहारनपुर रेलवे मार्ग पर बागपत जिले के खेकड़ा के पास रेलवे पुल का निर्माण चल रहा है। रेलवे पुल के निर्माण के चलते रेलवे का दो दिवसीय मेगा ब्लाक सुबह दस बजे से लेकर तीन बजे तक लिया गया था।
विज्ञापन


मेगा ब्लाक शुरू होने से हरिद्वार से दिल्ली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन 54476 को दोपहर 12 बजे शामली रेलवे स्टेशन तक संचालन किया गया। दोपहर दो बजे इस पैसेंजर ट्रेन को शामली से हरिद्वार के लिए संचालन किया गया। सहारनपुर से दिल्ली जाने वाली 51910 पैसेंजर ट्रेन को बागपत तक संचालन किया गया। दो बजे के बाद बागपत से इस पैसेंजर ट्रेन 51911 बनाकर शामली होकर सहारनपुर तक संचालन किया गया। सहारनपुर से दिल्ली जाने वाली सवारी गाड़ी 74025 व 74026 को स्थगित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा दो ट्रेनों का संचालन प्रभावित होने से पूरे दिन यात्री परेेशान रहे। शामली रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के इंतजार मे सवारियों की भीड़ इकट्ठा रही। स्टेशन मास्टर से सवारियां ट्रेनों के आवागमन के बारे में जानकारी करते रहे। दिल्ली-और सहारनपुर जाने के लिए सवारियां रेलवे अधिकारियों से ट्रेनों के स्थगित होने की जानकारी के बाद रोडवेज बसों से अपने घरों के लिए रवाना हुई।


बड़ौत रेलवे स्टेशन अधीक्षक पीके बोस व शामली रेलवे स्टेशन अधीक्षक सुधीर शर्मा ने बताया कि खेकड़ा के पास ईस्टर्न पेरिफले -एक्सप्रेस हाइवे पर रेलवे ब्रिज निर्माण के लिए उत्तर रेलवे ने बुधवार -बृहस्पतिवार को दो दिवसीय मेगा ब्लाक सुबह दस बजे से लेकर तीन बजे तक घोषित किया था। वहीं, इसके अलावा बृहस्पतिवार को भी पांच दिवसीय मेगा ब्लाक जारी रहेगा, जिससे सवारियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed