फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Mega block passenger upset

मेगा ब्लाॅक से यात्री परेशान

Sat, 19 Nov 2016 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Sat, 19 Nov 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
Mega block passenger upset
train - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। दो रेलवे फाटकों पर अंडरपास का निर्माण चलने से दिल्ली- शामली, सहारनपुुुर रेलवे मार्ग पर साढ़े पांच घंटे का मेगा ब्लाॅक होने से कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ। जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन


शनिवार को रेलवे फाटक 138 टपरी और मनानी के बीच तथा रेलवे गेट नंबर 74 कांधला- कासिमपुरखेड़ी के बीच अंडरपास का निर्माण चलने से रेलवे निर्माण खंड ने साढ़े पांच घंटे का मेगा ब्लाॅक लिया हुआ था। इस दौरान सहारनपुर से दिल्ली की ओर जाने पैैसेंजर ट्रेन को सुबह नौ बजे शामली रेलवे स्टेशन पर रोक दिया गया है। शाम चार बजे शामली से सहारनपुर के लिए ट्रेन को रवाना किया गया। 
विज्ञापन


वहीं, सुबह साढ़े सात बजे दिल्ली से चलकर शामली होकर सहारनपुर जाने वाली लाल ट्रेन को बड़ौत रेलवे स्टेशन पर सुबह साढ़े नौ बजे रोक दिया गया है। शाम को चार बजे के बाद इस ट्रेन को दिल्ली के लिए संचालन किया गया। पूर्वाह्न 11.30 बजे दिल्ली से चलकर                शामली होकर हरिद्वार जाने वाली पैसेंजर ट्रेन को दिल्ली से एक घंटे लेट संचालन किया गया। जो दिल्ली से चलकर यह पैसेंजर ट्रेन तीन  बजे के बाद शामली रेलवे स्टेशन पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


 हरिद्वार से शामली होकर दिल्ली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन एक बजे शामली रेलवे स्टेशन पर पहुंची, जो एक बजे के बाद शामली से दिल्ली के लिए रवाना किया गया। शामली रेलवे स्टेशन अधीक्षक संजीव शर्मा ने बताया सुबह 8.50 बजे पर रेलवे का काम शुरू हो गया था, जो दोपहर एक बजे समाप्त हुआ। जिस कारण यात्री परेशान हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed