मेरठ की नेहा और अंजलि फाइनल में पहुंचीं
शामली। मुनव्वर मंसूरी रायफल क्लब लिलौन में चल रही चतुर्थ शहीद नायक नवाब सिंह मेमोरियल शूटिंग चैंपियनशिप के तीसरे दिन हरियाणा, दिल्ली और यूपी के शूटरों ने प्रतिभाग किया। क्लब अध्यक्ष मुनव्वर मंसूरी ने बताया कि चैंपियनशिप में मंगलवार को एयर रायफल पीप साइट मेन स्पर्धा में मुनव्वर मंसूरी रायफल क्लब के अभिमन्यु 387, विवेक गौर 380 और राहुल 379 का स्कोर बनाकर फाइनल में जगह बनाई। एयर रायफल पीप साइट गर्ल्स वूमन स्पर्धा में मेरठ की नेहा चौधरी और अंजलि ने फाइनल में प्रवेश किया।
एयर पिस्टल मेन स्पर्धा में बागपत के नावेद 381, मुनव्वर मंसूरी रायफल क्लब के अवनीश कुमार 379 और फ्युजल चौधरी ने 379 स्कोर बनाकर फाइनल में प्रवेश किया। एयर पिस्टल वूमन स्पर्धा में बागपत के जौहड़ी की डोली 377, सहारनपुर की सोनिया गौतम 371 स्कोर बनाकर फाइनल के लिए क्वालीफाई किया। क्लब अध्यक्ष ने बताया कि चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला देर रात में होगा। इस चैंपियनशिप में रेफरी मनीष बालियान, नदीम मंसूरी और कपिल शर्मा आदि मौजूद रहे।