{"_id":"6247fbd761176662b27a9d09","slug":"meerut-news-couple-died-in-a-road-accident-riding-in-this-vehicle","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक हादसा: शामली में ट्रक से कुचलकर दंपती की मौत, मंजर देख कांप गई लोगों की रूह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्दनाक हादसा: शामली में ट्रक से कुचलकर दंपती की मौत, मंजर देख कांप गई लोगों की रूह
Sat, 02 Apr 2022 01:20 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला, शामली
अमर उजाला, शामली
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 02 Apr 2022 01:20 PM IST
सार
शामली में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में एक दंपती की कुचलकर मौत हो गई। वहीं इस खौफनाक मंजर को देखकर लोगों की रूह कांप गई।
विज्ञापन
अस्पताल में मृतकों के परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शामली जनपद के कोतवाली क्षेत्र में दिल्ली रोड पर गांव तिमरसा के पास ट्रक से कुचलकर मोपेड सवार दंपती की मौत हो गई। चालक मौके पर ट्रक को छोड़कर फरार हो गया। उधर, घटना की जानकारी लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: एंबुलेंस को चार किलोमीटर तक खींचकर लाया ट्रैक्टर: अचानक खत्म हुआ था तेल, इलाज के लिए तड़पता रहा बच्चा, वीडियो हुआ वायरल
विज्ञापन
गांव खेड़ी करमू निवासी 55 वर्षीय वीर सिंह अपनी पत्नी 50 वर्षीय शर्मिष्ठा के साथ मोपेड पर सवार होकर अपने घर शामली लौट रहे थे। दिल्ली रोड पर तिमरसा गांव के सामने से आ रहे एलपीजी सिलिंडर से लदे ट्रक ने उनको चपेट में ले लिया। जिससे ट्रक से कुचलकर शर्मिष्ठा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अस्पताल ले जाते समय पति ने भी दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: गर्व: जूनियर वर्ग के खिलाड़ी का बड़ा कमाल, आईएसएसएफ विश्वकप में शपथ ने झटका कांस्य पदक