फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Medical kit will be given to symptomatic children

लक्षणयुक्त बच्चों को दी जाएगी मेडिकल किट

Fri, 25 Jun 2021 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Medical kit will be given to symptomatic children
शामली। कोरोना की तीसरी लहर से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा लक्षणयुक्त बच्चों को मेडिकल किट दी जाएगी। रविवार को गन्ना मंत्री सुरेश राणा मेडिकल किट वितरण का शुभारंभ करेंगे।
विज्ञापन

कोरोना की तीसरी लहर के खतरे को देेखते हुए सरकार ने स्वास्थ्य विभाग को हर स्तर पर तैयारी करने के निर्देश दिए हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञ तीसरी लहर में बच्चों को ज्यादा खतरा होने का अंदेशा जता रहे हैं। इसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने बच्चों के लिए मेडिकल किट वितरण की तैैयारी शुरू कर दी है। मेडिकल किट उन बच्चों को दी जाएगी, जिनमें खांसी, जुकाम, बुखार आदि कोरोना जैसे लक्षण होंगे। रविवार को विकास भवन में आयोजित कार्यक्रम में गन्ना मंत्री सुरेश राणा बच्चों को दी जाने वाली मेडिकल किट वितरण की शुरूआत करेंगे।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल ने बताया कि रविवार को कोरोना की तीसरी लहर से बचाव के लिए बच्चों को मेडिकल किट का वितरण करया जाएगा। रविवार को मेडिकल किट वितरण का सांकेतिक कार्यक्रम होगा। इसके बाद शासन की गाइड लाइन मिलने पर शहर और गांवों में वार्ड निगरानी समितियों के माध्यम से लक्षण वाले बच्चों को मेडिकल किट का वितरण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed