फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Mealy bug can harm mango crop

Shamli News: आम की फसल को नुकसान पहुंचा सकता है मिली बग

Sun, 20 Oct 2024 10:34 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sun, 20 Oct 2024 10:34 PM IST
विज्ञापन
Mealy bug can harm mango crop
शामली। अक्तूबर और नवंबर माह में मैंगो मिली बग कीट आम की फसल को अधिक नुकसान पहुंचा सकता है। किसानों की जरा सी लापरवाही से फसल बर्बाद होने के कगार पर पहुंच सकती है। कृषि वैज्ञानिक और विशेषज्ञ जिले के किसानों को बचाव की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

जिला कृषि विज्ञान केंद्र प्रभारी डॉ. संदीप चौधरी, सह निदेशक उद्यान डाॅ. ओमकार सिंह ने बताया कि जिले में 2100 हेक्टेयर क्षेत्र में आम की खेती की जाती है। आम के बाग के दौरान तीन बिंदुओं कटाई, छटाई, पोषक तत्व प्रबंधन और कीट प्रबंधन की आवश्यकता होती है।
विज्ञापन

फसल में कीट का प्रकोप कम हो, इसके लिए फल तुड़ाई के उपरांत या फिर अक्तूबर से दिसंबर तक पौधों की छटाई कर देनी चाहिए और जो शाखाएं रोगग्रस्त है या किसी कारणवश सूख गई है, उन्हें काट देना चाहिए। कटे भागों पर कॉपर आक्सीक्लोराइड का पोस्ट लगाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोषक तत्व प्रबंधन के लिए मुख्य पोषक तत्व नाइट्रोजन, फास्फोरस, पोटाश एवं सुक्ष्य पोषक तत्व कॉपर, जिंक, बोरोन एवं गोबर की खाद तीनों का उपयोग करना आवश्यक है। दस वर्ष या उससे अधिक आयु के आम के पौधे के लिए 50 किलोग्राम गोबर की खाद, 1.53 किलोग्राम यूरिया, 1.63 किग्रा. डीएपी , 1.25 म्यूरेट ऑफ पोटाश, 250 ग्राम कॉपर सल्फेट, 250 ग्राम बोरेक्स, 250 ग्राम जिंक सल्फेट की दर से प्रति वर्ष प्रति पौधा प्रयोग करनी चाहिए।

कीट प्रबंधन के लिए अक्तूबर और नवंबर माह में आम में मैंगो मिली बग कीट लगने की संभावना अधिक रहती है। रोकथाम के लिए आम के पेड़ के तनों के चारों ओर भूमि से डेढ़ फुट ऊपर और 15 डेढ़ फुट ऊंचाई तक पॉलिथीन शीट लपेटकर कसकर बांध देते हैं। और दोनों किनारों पर ग्रीस लगा देते हैं ताकि कीट का लार्वा या व्यस्त कीट ऊपर न चढ़ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed