फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Mathematics of votes of candidates got entangled in Kairana

कैराना में उलझ गया प्रत्याशियों की वोटों का गुणा-गणित

Sun, 20 Feb 2022 11:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Feb 2022 11:47 PM IST
विज्ञापन
Mathematics of votes of candidates got entangled in Kairana
शामली। कैराना विधानसभा क्षेत्र में इस बार पिछले चुनाव से करीब पांच प्रतिशत अधिक मतदान हुआ है। मुस्लिमों का वोट प्रतिशत अधिक रहा, जबकि पिछड़ों का मतदान काफी कम रहा। भाजपा प्रत्याशी मुस्लिम मतों पर भी अपना दावा पेश कर रही हैं। गठबंधन प्रत्याशी का दावा है कि पिछड़ों का साथ उन्हें मिला है। जबकि कांग्रेस प्रत्याशी का कहना है कि मुस्लिमों के साथ सभी वर्गों की वोट मिली हैं। जिसके चलते प्रत्याशियों का गणित बिगड़ गया है।
विज्ञापन

कैराना में इस बार भी पिछले चुनाव की तरह सपा से नाहिद हसन और भाजपा से मृगांका सिंह मैदान में हैं। जबकि कांग्रेस ने अखलाक अहमद पर भरोसा जताया है। बसपा से राजेंद्र उपाध्याय मैदान में हैं। नाहिद हसन ने पिछले चुनाव में मृगांका सिंह को 21162 मतों से हराया था। कैराना में इस बार कुल 3.21 लाख मतदाताओं में से मुस्लिमों की संख्या सबसे ज्यादा एक 1.37 लाख है। चुनाव में इस बार मुस्लिमों का वोट प्रतिशत बढ़ा है। मुस्लिम बाहुल्य 10 बूथों पर तो 90 फीसदी से ज्यादा मतदान हुआ है। जबकि पिछड़ों के बूथ पर मतदान के आंकड़े काफी कम रहे।
विज्ञापन

ऊन क्षेत्र में कम रहा वोटिंग प्रतिशत
ऊन क्षेत्र में जाट मतदाताओं की संख्या काफी अधिक है। लेकिन कैराना के मुस्लिम बाहुल्य मतदान केंद्रों के मुकाबले काफी कम मतदान हुआ है। ऊन कस्बे की ही बात करें तो यहां के 13 बूथों में से नौ पर मतदान 60 फीसदी से कम रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैराना में इस बार परिवर्तन होगा: मृगांका सिंह
भाजपा प्रत्याशी मृगांका सिंह का कहना है कि हमें चुनाव मे सभी वर्गों का समर्थन मिला है। बड़ी संख्या में मुस्लिमों ने भी वोट दी है। हमारी जीत निश्चित है। इस बार कैराना में परिवर्तन हो रहा है।
इस बार भी जीत हमारी होगी: इकरा हसन
सपा प्रत्याशी नाहिद हसन की बहन इकरा हसन का कहना है कि चुनाव में पिछली बार से ज्यादा वोट से हम जीत रहे हैं। हमें सभी वर्गों ने पिछली बार से अधिक वोट दी है। पिछड़े वर्ग के मतदाता भी हमारे साथ रहे।
इस बार जीत हमारी होगी: अखलाक अहमद
कांग्रेस प्रत्याशी अखलाक अहमद का कहना है कि इस बार इस सीट पर कांग्रेस की जीत होगी। मुस्लिमों के साथ बड़ी संख्या में अन्य वर्गों ने हमें समर्थन किया है। हमारी जीत निश्चित है।
बसपा का परचम लहारएगा: राजेंद्र उपाध्याय
बसपा प्रत्याशी राजेंद्र उपाध्याय का कहना है कि इस बार कैराना सीट पर चौंकाने वाले परिणाम आएंगे। हम निश्चित रूप से इस सीट पर दर्ज कराएंगे। बाकी सभी के समीकरण धरे रह जाएंगे।

कैराना विधानसभा
कुल मतदाता मतदान
321638 241251
पुरूष मतदाता मतदान
172466 130388
महिला मतदाता मतदान
149171 110857
अन्य मतदान
21 6
जातिगत मतदाता। मुस्लिम 1.37 लाख, गुर्जर 27550, ठाकुर 4930, कश्यप 40423, दलित 9808, सैनी 12190, जाट 24650, ब्राह्मण 8862, वैश्य 6154 नाई/बढ़ई 10400, कोरी 8364, बावरिया 6250, अन्य 22 हजार।
----
वर्ष 2017 में हुए चुनाव का परिणाम
नाहिद हसन, सपा- 98830
मृगांका सिंह, भाजपा- 77668
अनिल चौहान, रालोद-19992
दिवाकर देशवाल, बसपा-6888
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed