{"_id":"58f26d364f1c1bca68cf54f1","slug":"masterji-threw-in-his-hand","type":"story","status":"publish","title_hn":"मास्टरजी ने हाथ में थमा दी झाड़ू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मास्टरजी ने हाथ में थमा दी झाड़ू
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Apr 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
education
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांधला। जनपद के सरकारी स्कूलों में शिक्षा का स्तर सुधरने का नाम नहीं ले रहा है। गांव हुरमजपुर के प्राथमिक विद्यालय में बच्चों से सफाई कराई जाती है। बच्चों को समय पर मिड-डे मील नहीं मिल पाता है। यही नहीं शौचालय पर ताला लटका रहता है। ग्रामीणों ने विभाग के उच्चाधिकारियों से शिकायत करके कार्रवाई की मांग की है।
गांव हुरमजपुर में स्थित प्राथमिक विद्यालय नंबर एक में 63 बच्चों का दाखिला है, जिन्हें पढ़ाने के लिए चार अध्यापकों की तैनाती है, मगर लापरवाही के चलते ही स्कूल में केवल पांच से सात बच्चे ही पहुंचते है। वहीं, प्राथमिक विद्यालय नंबर दो में चार अध्यापकों का स्टाफ है, जिसमें 47 बच्चों का दाखिला है, लेकिन यहां भी बच्चों की उपस्थिति 10 से 12 ही रहती है।
ग्रामीणों का कहना है कि क्लास रूम में अध्यापक अपनी साइकिल खड़ी करते हैं, तो स्कूल पहुंचे बच्चों से झाडू लगवाई जाती है। प्रशासन ने दोनों ही स्कूल में शौचालयों का निर्माण कराया, लेकिन स्कूल अध्यापक उन शौचालयों पर ताला लगवाकर रखते हैं। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि व्यवस्था को ठीक कराया जाए तथा जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
इस बारे में गांव हुरमजपुर निवासी ताहर सिंह, दिनेश , पूर्व प्रधान विनोद, राजीव, इंद्रपाल, तेजपाल, ओमपाल, संजीव, उदयपाल आदि ने जिलाधिकारी को शिकायत भेजकर कार्रवाई की मांग की है। उधर, प्राथमिक विद्यालय नंबर एक के प्रधानाचार्य नकली सिंह का कहना है कि कई दिन से सफाई कर्मी स्कूल नहीं आ रहा है। सहायक अध्यापक खुद ही सफाई कर रहे हैं। उन्हें देखकर बच्चे साथ लग गए, लेकिन बच्चों को मना कर दिया गया। स्कूल में मिड डे मील की व्यवस्था सुचारु चल रही है।