फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Massive turnout for the 'A Tree in Mother's Name' campaign; saplings planted.

Shamli News: एक पेड़ मां के नाम अभियान में उमड़ा सैलाब, रोपे पाैधे

Sat, 06 Jun 2026 01:41 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 06 Jun 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Massive turnout for the 'A Tree in Mother's Name' campaign; saplings planted.
शहर के अटल पार्क में पौधरोपण करते एमएलसी मोहित बेनिवाल। कार्यकर्ता।
शामली। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत व्यापक स्तर पर पौधरोपण हुआ। जनप्रतिनिधियों, शिक्षण संस्थानों, सामाजिक संगठनों, नगर निकायों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
विज्ञापन

इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए पौधरोपण को जन आंदोलन का स्वरूप देना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य मोहित बेनीवाल ने अटल पार्क में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम में जिला संयोजक पीयूष सैनी, जिला महामंत्री राजेश मलिक, जिला उपाध्यक्ष शशि अरोड़ा, मंडल अध्यक्ष सतीश धीमान, मीडिया प्रभारी कपिल पंवार रहे।
विज्ञापन

शहर के श्री सत्यनारायण इंटर कॉलेज में पौधरोपण किया। प्रधानाचार्य अनिल कुमार शर्मा ने छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों के साथ मिलकर पौधरोपण किया। कार्यक्रम में धनश्याम सारस्वत, अनिल कुमार कश्यप, नीतू अग्रवाल, संजना गर्ग, श्रेणी वर्मा, मोहित मित्तल रहे। बनत स्थित देवी उमराकौर महाविद्यालय में भी पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। प्राचार्या आंचल कालखंडे ने कहा पेडृ हमारे जीवन का आधार है। निशा तरार व अन्य शिक्षिकाओं ने भी परिसर में पौधरोपण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांधला में भाजपा कांधला मंडल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मंडल उपाध्यक्ष प्रतिभा उर्फ सिमरन के नेतृत्व में पौधारोपण किया गया। नगर पंचायत थानाभवन एवं जिला गंगा समिति के संयुक्त तत्वावधान में पौधरोपण और स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। परिसर में अध्यक्षा राव मुशयदा एवं सभासदों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कृष्णा नदी के तट पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया और नदी किनारे पौधरोपण भी किया गया। गांव हरड़ फतेहपुर में पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा, जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों और समाजसेवियों ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

ग्राम प्रधान गौतम ठाकुर, पवन गौतम, मेनपाल सैनी, अंबरीश सैनी, नरेंद्र सैनी, अजब सिंह, अमरपाल, अनुज कुमार, संजीव राणा रहे। कैराना के विजय सिंह पथिक राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में डॉ. राकेश कुमार एसोसिएट प्रोफेसर बॉटनी ने पर्यावरण संबंधी वैश्विक समस्याओं के विषय में बताया। डॉ. उत्तम कुमार, एसोसिएट प्रोफेसर राजनीति विज्ञान ने सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करने एवं पर्यावरण अनुकूल जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। डॉ. डोली, मुस्कान, मुस्कुरा, सानिया, आकाश, हाजरा अल्वी, सुभाष पांचाल, रेहान, संध्या चौहान, सचिन, शिवकुमार, सरवर रहे।

शहर के अटल पार्क में पौधरोपण करते एमएलसी मोहित बेनिवाल। कार्यकर्ता।

शहर के अटल पार्क में पौधरोपण करते एमएलसी मोहित बेनिवाल। कार्यकर्ता।

शहर के अटल पार्क में पौधरोपण करते एमएलसी मोहित बेनिवाल। कार्यकर्ता।

शहर के अटल पार्क में पौधरोपण करते एमएलसी मोहित बेनिवाल। कार्यकर्ता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed