फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Mass gathering in Maharaja Agrasen's procession

महाराजा अग्रसेन की शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब

Tue, 08 Oct 2019 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
Mass gathering in Maharaja Agrasen's procession
महाराजा अग्रसेन की शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब
विज्ञापन

शामली। अखिल भारतीय अग्रवाल समाज की ओर से महाराजा अग्रसेन जयंती धूमधाम से मनाई। सुबह दो दिवसीय श्री महालक्ष्मी यंत्र का पूजन और यज्ञ की पूर्ण आहुति दी गई। महाराजा अग्रसेन और उनके 18 गौत्रों का भव्य तिलक समारोह के बाद शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। इसमें वैश्य अग्रवाल समाज के हजारों लोग शामिल हुए।
शहर के हनुमान धाम स्थित अग्रसेन बारात घर पर शनिवार से शुरू हुए श्री महालक्ष्मी यंत्र का पूजन और यज्ञ का पूर्ण आहुति के साथ समापन हुआ। यज्ञमान पूर्व पालिकाध्यक्ष अरविंद संगल रहे। व्यापारी नेता घनश्याम दास गर्ग, संजय अग्रवाल, सचिन मित्तल, संदीप मित्तल, अशोक गोयल, प्रवीण गोयल, राकेश गर्ग आदि शामिल रहे। इसके बाद महाराजा अग्रसेन और उनके 18 गौत्रों का तिलक समारोह हुआ। पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल ने महाराजा अग्रसैन को तिलक करके समारोह की शुरूआत की। इसके इसमें अग्रवाल समाज के हजारों लोगों ने महाराज को तिलक कर भेंट दी। इसके बाद शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। इसमें महाराजा अग्रसैन रथ पर विराजमान थे। शोभायात्रा संयोजक संगीत गोयल, अजय संगल, अंकित गोयल सार्थक, पंकज, चंचल गोयल, अमित मित्तल,लवी गोयल, हेमंत गर्ग आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन

समाज के बच्चे बने 18 गोत्र
शोभायात्रा में 18 बच्चों को वैश्य अग्रवाल समाज के 18 गौत्र के वेश में घोड़ों पर बिठाया गया था, जो महाराजा अग्रसेन के जीवन आदर्शों का संदेश दे रहे थे। ये बच्चे आकर्षण का केंद्र बने थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोभायात्रा में दिखा देशभक्ति का जज्बा
शोभायात्रा में देश भर से आए प्रसिद्ध बैंडबाजे कर्णप्रिय धुन बजाते हुए चल रहे थे। महाराजा अग्रसेन के जीवन आदर्शों के अलावा कई धार्मिक झांकी भी शामिल थी। इसरों द्वारा अंतरिक्ष में भेजे गए विक्रम की झांकी भी आकर्षण का केंद्र थी। इसके अलावा वीर जांबाज सैनिकों पर बनी झांकियां सबको आकर्षित कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed