{"_id":"6a9b052af9e47eb22e0ba34f","slug":"masoom-sharma-and-sanjeev-baliyan-reached-ankits-house-and-consoled-the-family-shamli-news-c-26-1-sal1002-173343-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: अंकित के घर पहुंचे मासूम शर्मा और संजीव बालियान, परिजनों को बंधाया ढांढस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: अंकित के घर पहुंचे मासूम शर्मा और संजीव बालियान, परिजनों को बंधाया ढांढस
Fri, 04 Sep 2026 11:21 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Fri, 04 Sep 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
अंकित...अंकित के घर बंटीखेड़ा पहुंचे हरियाणवी कलाकार मासूम शर्मा, मंत्री संजीव बालियान और मौजूद
बाबरी (शामली)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान के गांव बंतीखेड़ा स्थित आवास पर शुक्रवार को हरियाणवी गायक मासूम शर्मा और पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान पहुंचे। दोनों ने अंकित के परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की और परिवार को ढांढस बंधाया।
मासूम शर्मा ने बताया कि वह बृहस्पतिवार को ही अंकित के परिवार से मिलने के लिए आना चाहते थे, लेकिन तबीयत खराब होने के कारण नहीं पहुंच सके। उन्होंने कहा कि अंकित के परिजनों से उनकी पहले भी बातचीत होती रही है। परिवार की सुरक्षा को लेकर उन्होंने पुलिस अधिकारियों से भी बात की थी। उन्होंने कहा कि जवान बेटे को खोने का दर्द बहुत बड़ा होता है। परिवार को हुई इस क्षति की भरपाई कोई नहीं कर सकता। ऐसी घटना के बाद परिवार के बीच असुरक्षा की भावना रहना स्वाभाविक है। संजीव बालियान ने कहा कि अंकित के परिवार को जल्द ही मुख्यमंत्री से मिलवाया जाएगा
गोगी गैंग के नाम से वायरल पोस्ट से किया इनकार
अंकित हत्याकांड के बाद सोशल मीडिया पर गोगी गैंग के नाम से वायरल हुई पोस्ट के बारे में सवाल किए जाने पर मासूम शर्मा ने कहा कि उन्होंने ऐसी कोई पोस्ट नहीं की है। उन्होंने वायरल पोस्ट से अपना संबंध होने से साफ इन्कार किया। हरियाणवी गीतों में बढ़ते गन कल्चर और इस तरह के गानों को लेकर पूछे गए सवाल पर मासूम शर्मा ने कोई जवाब नहीं दिया और बात टाल दी।