फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Mason dies due to wall collapse during construction

Shamli News: निर्माण के दौरान दीवार गिरने से राजमिस्त्री की मौत

Thu, 17 Apr 2025 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Apr 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Mason dies due to wall collapse during construction
कांधला। दिल्ली नेशनल हाईवे पर राज गार्डन कॉलोनी में मंगलवार की शाम मकान की दीवार गिरने से राज मिस्त्री और मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। चंडीगढ़ के अस्पताल में उपचार दौरान राजमिस्त्री तोफीक की मौत हो गई।
विज्ञापन

कांधला थाना क्षेत्र के नई बस्ती निवासी 40 वर्षीय तोफीक पुत्र रहीस चिनाई मिस्त्री था। मंगलवार को तोफीक अपने साथी शाहिद के साथ दिल्ली नेशनल हाईवे मार्ग स्थित राज गार्डन कॉलोनी में एक व्यक्ति के मकान का निर्माण कार्य कर रहा था। तोफीक के चचेरे भाई सरवर ने बताया कि दीवार पर प्लास्टर करने के लिए बल्ली बांधते समय मिट्टी से बनाई गई दीवार टूट कर गिर गई, जिसके मलबे में दबकर तौफीक, मजदूर शाहिद गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

दीवार के नीचे दबे लोगों की चीख पुकार सुनकर ग्रामीण घटनास्थल की तरफ दौड़े। दोनों घायलों को शामली के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर तोफीक की हालत को गंभीर देखते हुए हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। चंडीगढ़ में उपचार के दौरान तोफीक ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गमगीन माहौल में शव को सुपुर्दे खाक कर दिया गया। मृतक के परिवार में पत्नी के अलावा तीन बच्चे हैं। परिवार का पालन पोषण कर रहा था। ग्रामीणों ने प्रशासन से भी पीड़ित परिवार को मदद की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed