{"_id":"58f1181f4f1c1bbc4ccf57e7","slug":"martyrs-paid-tribute-to-the-firefighters","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीद दमकलकर्मियों को श्रद्धासुमन अर्पित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीद दमकलकर्मियों को श्रद्धासुमन अर्पित
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Apr 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
program
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। अग्निशमन विभाग की ओर से शहीद दमकल सिपाहियों की स्मृति में अग्निशमन सेवा सप्ताह का शुभारंभ कर दिया गया। एक सप्ताह तक विभिन्न कार्यक्रमों के तहत लोगों को आग से बचाव के बारे में जागरूक किया जाएगा।
शुक्रवार सुबह फायर स्टेशन ऑफिसर पर स्मृति दिवस परेड के दौरान दमकल विभाग के कर्मियों ने अग्निशमन के दौरान शहीद हुए सिपाहियों को पुष्प चक्र चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद पिन फ्लैग लगाए गए। अग्निशमन अधिकारी सुरेशपाल ढाका ने बताया कि 14 से 20 अप्रैल तक अग्निशमन सेवा सुरक्षा सप्ताह मनाया जाएगा।
इस दौरान 15 अप्रैल को रैली और 16 अप्रैल को जिला मुख्यालय, तहसील स्तर के फायर स्टेशन तथा स्कूलों में अग्नि सुरक्षा से संबंधित निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता कराई जाएगी। 17 से 19 अप्रैल तक जनजागरण के तहत सुरक्षित जीवन शैली एवं प्रमाणित विद्युत उपकरण अपनाएं के संकल्प पर उपकरणों की जांच हेतु अभियान चलाया जाएगा। फिर 20 अप्रैल को ग्रामीण अंचल में अग्नि सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
अग्निशमन अधिकारी सुरेशपाल ढाका ने बताया कि जनपद में वर्ष 2016 के दौरान 141 अग्निकांड हुए। जिनमें दो करोड़ 40 लाख रुपये के सामान की क्षति हुई। जबकि आठ करोड़ 43 लाख रुपये कीमत की संपत्ति बचाई गई। इस दौरान कृष्णपाल पंवार, सतबीर सिंह, प्रेमचंद, विकास कुमार, ओमबीर सिंह, जीत सिंह और अशोक कुमार आदि मौजूद रहे।