फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Married women are busy preparing to make Karva Chauth memorable.

Shamli News: करवा चौथ को यादगार बनाने की तैयारी में जुटीं सुहागिनें

Fri, 18 Oct 2024 12:56 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Fri, 18 Oct 2024 12:56 AM IST
विज्ञापन
Married women are busy preparing to make Karva Chauth memorable.
शामली। करवा चौथ की भीड़ बाजार में बढ़ने लगी है। सुहागिन करवा चौथ को यादगार बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। वहीं पतियों ने भी पत्नियों को खुश करने के लिए किसी ने स्कूटी की बुकिंग तो कोई डायमंड की रिंग दिला रहा है।
विज्ञापन

इस त्योहार पर सुहागिनें पति की लंबी आयु के लिए करवा माता का निर्जला व्रत रखती हैं। दिनभर निर्जला व्रत रखने के बाद शाम को चांद निकलने पर छलनी में पति का चेहरा देखकर व्रत खोलती हैं। करवा चौथ के लिए ज्वेलर्स की दुकानों पर चांदी के करवों की बिक्री हो रही है।
विज्ञापन

नेहरु मार्किट स्थित ज्वेलर्स शानू ने बताया कि दुकान पर 4 हजार से लेकर 40 हजार तक की कीमत के करवे हैं। नया बाजार स्थित ज्वेलर्स राहुल ने बताया कि महिलाएं पायल और एंटिक बिछवे काफी पसंद कर रही है। कुछ लोग पत्नियों की मांग पर उनके लिए डायमंड की रिंग बनवा रहे हैं। कैराना स्थित स्कूटी एजेंसी संचालक राजीव कुमार ने बताया कि अभी तक पतियों ने करवा चौथ पर उपहार देने के लिए आठ स्कूटी बुक कराई है। शामली की सवित्री, पूनम, राधिका का कहना है कि पति ने उन्हें गिफ्ट में देने के लिए इस बार स्कूटी का देने का वादा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed