फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Married woman suffering from depression consumed poisonous substance, died

Shamli News: डिप्रेशन की शिकार विवाहिता ने जहरीला पदार्थ खाया, मौत

Tue, 07 Oct 2025 12:29 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Oct 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Married woman suffering from depression consumed poisonous substance, died
कैराना। आयुष्मान मेडिकल कॉलेज में चतुर्थ श्रेणी पद पर कार्यरत गांव पावटी कलां निवासी 35 वर्षीय प्रियंका ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पीएम कराया। बाद में मायके पक्ष के लोगों ने पुलिस को लिखकर दे दिया कि उनकी बेटी डिप्रेशन की शिकार थी। इसमें किसी की कोई गलती नहीं है।
विज्ञापन


रविवार रात करीब 10 बजे गांव पावटी कला निवासी सोनू की पत्नी 35 वर्षीय प्रियंका ने जहरीला पदार्थ खा लिया। प्रियंका की हालत बिगड़ने पर पति और ससुराल वाले उसे आयुष्मान मेडिकल कॉलेज झिंझाना ले गए, जहां उपचार के दौरान कुछ देर बाद ही प्रियंका की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

सूचना पर रात में ही जनपद बागपत के सिंघावली अहीर निवासी प्रियंका का भाई सोनू और मां शशि अन्य परिजनों के साथ मौके पर पहुंच गए। मृतका के भाई सोनू ने बताया कि उसकी बहन प्रियंका की शादी करीब 15 साल पहले पावटी कलां निवासी सोनू के साथ हुई थी। उसकी बहन झिंझाना के आयुष्मान मेडिकल कॉलेज में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर कार्य करती थी। उसकी बहन के दो बेटे और दो बेटी हैं। पति पानीपत फैक्ट्री में काम करता है। बाद में प्रियंका के भाई सोनू और मां शशि ने पुलिस को लिख कर दिया की प्रियंका डिप्रेशन की शिकार थी। पुलिस ने बताया कि मायके पक्ष के लोगों ने लिख कर दिया है कि वे कोई कार्रवाई नहीं चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed