फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Married woman died 21 days after marriage

Shamli News: शादी के 21 दिन बाद विवाहिता की हुई माैत

Thu, 07 Aug 2025 12:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Aug 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Married woman died 21 days after marriage
शामली। शादी के 21 दिन बाद ही विवाहिता तबस्सुम की (23) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। महिला शामली निवासी ससुराल वालों के साथ बलिया में रह रही थी। मृतका के परिजनों ने ससुराल वालों पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की। ससुराल वालों ने महिला की हृदय गति रुकने से मौत होना बताया है। परिजनों की मांग पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। गढ़ीपुख्ता थानाक्षेत्र के गांव गढ़ी अब्दुल्ला खां निवासी मेहराज ने बताया कि उसने अपनी बेटी तबस्सुम का विवाह 14 जुलाई को शामली के मोहल्ला कलंदरशाह निवासी साहिम के साथ किया था। शादी के एक सप्ताह बाद ससुराल वाले तबस्सुम को अपने साथ बलिया ले गए। सोमवार देर रात में ससुराल वालों ने तबस्सुम की हृदय गति रुकने से मौत होने की सूचना दी। ससुराल वाले शव लेकर मंगलवार देर रात शामली पहुंचे। मृतका के परिजन भी शामली पहुंच गए।
विज्ञापन

बुधवार सुबह मृतका के परिजनों ने शहर कोतवाली पहुंचकर ससुराल वालों पर तबस्सुम की हत्या करने का आरोप लगाते हुए पोस्टमार्टम कराने की मांग की। परिजनों की मांग पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। परिजनों का आरोप है कि मृ़तका के चेहरे पर चोट के निशान थे जबकि पुलिस इससे इन्कार कर रही है। एसपी रामसेवक गौतम का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed