{"_id":"5e764d008ebc3e72af614f32","slug":"marriage-will-happen-later-it-is-necessary-to-avoid-epidemic-first-shamli-news-mrt474752978","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी तो बाद में हो जाएगी, पहले महामारी से बचना जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी तो बाद में हो जाएगी, पहले महामारी से बचना जरूरी
विज्ञापन

शामली/थानाभवन। कोराना वायरस से लड़ने के लिए लोगों की सजगता और एकजुटता का अंदाजा इसी बात से लगता है कि उन्होंने अपने घर के शादी समारोह तक टाल दिए हैं। कई परिवारों ने कार्यक्रम या तो निरस्त कर दिए हैं या बहुत संक्षिप्त कर दिया है। कुछ परिवारों ने प्रशासनिक अफसरों के सामने पहुंचकर समस्या बताई लेकिन जनहित में अफसरों ने भी मजबूरी जता दी ।
कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए फिलहाल होने वाले मांगलिक कार्यक्रमों को टालना शुरू कर दिया है। इसके चलते बैंक्वेट हॉल में बुकिंग भी स्थगित कराई जा रही है। दिल्ली रोड स्थित बैंक्वेट हॉल के संचालक नीरज मित्तल ने बताया कि उनके यहां 22 मार्च की शादी की बुकिंग हुई थी। शादी से एक दिन पहले बैंकट हॉल में भट्ठी शुरू होनी थी, लेकिन शाम तक कोई नहीं पहुंचा। शादी वाले परिवार से फोन पर संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उनका फोन नहीं लग सका। उन्होंने बताया कि रविवार को महिलाओं का स्वास्थ्य जांच कैंप भी स्थगित हो गया। इसके अलावा 29 मार्च को जागरण माता की चौकी और दो अप्रैल की शादी की बुकिंग भी स्थगित हो गई है। उनका कहना है कि कारोना वायरस संक्रमण से बचाव को देखते हुए बुकिंग स्थगित कराई गई है। कैराना रोड स्थित बैंकट हॉल के मैनेजर प्रदीप कुमार ने बताया कि उनके यहां 22, 24, 28, 29, 30 मार्च और 16 अप्रैल को शादी की बुकिंग थी, जिसे पार्टी ने टाल दिया है। कोरोना वायरस से बचाव को देखते हुए उन्होंने बाद में दूसरी तारीख की बुकिंग कराने की बात कही है। इसी तरह शहर के अन्य बैंक्वेट हॉल में पूर्व में हुई बुकिंग स्थगित होना बताया गया है।
--
कोरोना वायरस के चलते मार्च एवं अप्रैल में वेडिंग प्वाइंट में होने वाली करीब एक दर्जन शादियों की तिथि आगे बढ़ गई है। उन लोगों का कहना है कि वह कोरोना का असर खत्म होने के बाद शादी की तारीख तय करेंगे।
विज्ञापन
- विनोद कुमार, वैडिंग प्वाइंट संचालक।
--
मेरे भाई की 29 अप्रैल को शादी है। शादी के कार्ड भी छपे हुए घर में रखे हैं और लगभग पूरी तैयारी कर ली है। लेकिन, कोरोना वायरस के चलते फिलहाल शादी की तारीख आगे बढ़ा दी है। लड़की पक्ष के लोग भी इस बात से सहमत है। इस वायरस से बचाव जरुरी है, शादी तो बाद में हो जाएगी।
- विजेंद्र शर्मा, थानाभवन।
--
उसके पास इस माह पांच शादियों की शाही आ चुकी है, लेकिन फिलहाल संबंधित लोगों ने शादियों की तारीख आगे बढ़ाने के लिए कहा है। इसमें पूरा सहयोग कर रहे हैं। कोरोना के चलते किसी भी ग्राहक को अनावश्यक परेशान नहीं किया जा रहा।
- बॉबी अरोरा, टैंट हाउस संचालक
--
कोरोना वायरस को लेकर सभी लोग सतर्कता अपना रहे हैं। उनके पास इस माह होने वाली चार शादियां कुछ दिन के लिए स्थगित हो गई हैं। लोगों का कहना है कि इस समय शादी का रिस्क लेना गलत है। स्थिति सामान्य होने पर ही शादी की तारीख तय की जाएगी।
- कुलदीप सैनी, टैंट हाउस संचालक