{"_id":"58a0a4504f1c1b5f37d84254","slug":"marpeet-mamle-mein-aandolan-ki-chetawni","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट के मामले में आंदोलन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मारपीट के मामले में आंदोलन की चेतावनी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Feb 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
मतदान के दौरान मारपीट के प्रकरण को लेकर कांधला के गांव लिसाढ़ में बैठक करते कश्यप समाज के लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांधला। गांव लिसाढ़ में मतदान के दौरान कश्यप समाज के लोगों के साथ हुई मारपीट को लेकर लोगों में रोष व्याप्त है। जिससे आक्रोशित समाज के लोगों ने एक बैठक कर प्रभावशाली लोगों के इस रवैये की निंदा करते हुए निर्वाचन आयोग से आरोपी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
मामले में कठोर कार्रवाई न किए जाने पर समाज के लोगों ने आंदोलन की चेतावनी दी है। रविवार को मोहल्ला रायजादगान स्थित अमित कश्यप के निवास पर गांव लिसाढ़ में कश्यप समाज के लोगों के साथ हुई मारपीट प्रकरण को लेकर समाज के लोगों की एक बैठक हुई। बैठक में कहा गया कि मतदान हमारा अधिकार है, इसे हमें कोई वंचित नहीं रख सकता है। बैठक में मौजूद लोगों ने पूरे समाज की ओर से निर्वाचन आयोग से मामले में आरोपी दबंगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई कर जेल भेजे जाने की मांग की है।
इसके साथ ही समाज के लोगों ने चुनाव आयोग, प्रधानमंत्री को ज्ञापन देने की भी तैयारी कर ली है। बैठक में कश्यप समाज के लोगों ने कहा कि हमारी आपसी फूट के कारण लिसाढ़ में ऐसा हुआ है, अगर समाज के लोग एक हो जाए तो ये दिन नहीं देखना पडे़गा। उन्होंने आपसी भाईचारे को परस्पर बढ़ावा देने की मांग की।
विज्ञापन
समाज के लोगों ने निर्णय लिया कि लिसाढ़ प्रकरण में आरोपी लोगों को चिह्नित कर कठोर कार्रवाई की जाए अन्यथा समाज के लोग आंदोलन करने को मजबूर होंगे। समाज के लोगों ने यह भी कहा िक मतदान जैसे महत्वपूर्ण कार्य के दौरान समाज के लोगों के साथ ऐसा व्यवहार बेहद अनुचित है।बैठक का संचालन अमित कश्यप, अध्यक्षता हरिश्चंद्र कश्यप ने की। इस दौरान देवेंद्र, राहुल, प्रभात, दिनेश, रोहताश, नानू, प्रमोद, राकेश, राजा, सिकंदर, मुकेश, अमित, अनिल, अशोक, विशाल, सोनू आदि रहे।