फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Markets remain busy till late night, sweets are sold in abundance along with Rakhi

Shamli News: रात तक गुलजार रहे बाजार, राखी संग मिठाई की धूम

Sat, 09 Aug 2025 12:57 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 09 Aug 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Markets remain busy till late night, sweets are sold in abundance along with Rakhi
शामली के गांधी चौक बाजार में राखी कर खरीदारी करती महिला । संवाद - फोटो : mathura
शामली। भाई-बहन के अटूट प्रेम का पर्व रक्षाबंधन पर्व शनिवार को मनाया जाएगा। इसके लिए देर रात तक बाजार गुलजार रहे। बहनों ने भाईयों के लिए राखियां खरीदी और भाईयों ने गिफ्ट। मिठाई की दुकानों पर रात तक भीड़ रही। घेवर की खुशबू से बाजार महक रहे थे।
विज्ञापन

माजरा रोड, भिक्की मोड़, सुभाष चौक, गांधी चौक, बड़ा बाजार, नेहरू मार्केट, हनुमान रोड, अस्पताल रोड और वीवी इंटर कॉलेज रोड पर राखियों और उपहारों की दुकानों पर दिनभर भीड़ उमड़ी रही। इस बार चांदी की राखी की मांग भी काफी मांग रही। ज्वेलर्स की दुकानों पर महिलाओं की भीड़ लगी रही। त्योहार पर मिठाइयों की बिक्री भी चरम पर रही। घेवर, बालूशाही, रसगुल्ले, इमरती और ड्राईफ्रूट लड्डू सबसे ज्यादा बिके। हालांकि मावे की मिठाइयों में मिलावट की आशंका के चलते लोगों ने इनकी खरीदारी कम की। मिठाई विक्रेताओं राहुल व अनुज का कहना है कि ग्राहकों को गुणवत्ता का भरोसा दिलाने के लिए हर मिठाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
विज्ञापन


पुलिस रहेगी अलर्ट, कई टीमें संभालेगी कमान
शामली। एसपी रामसेवक गौतम ने बताया कि रक्षाबंधन के मद्देनजर पुलिस भी अलर्ट रहेगी। सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि बस स्टैंड से लेकर रेलवे स्टेशनों पर अलर्ट रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शामली के गांधी चौक बाजार  में राखी कर खरीदारी  करती महिला । संवाद

शामली के गांधी चौक बाजार में राखी कर खरीदारी करती महिला । संवाद- फोटो : mathura

शामली के गांधी चौक बाजार  में राखी कर खरीदारी  करती महिला । संवाद

शामली के गांधी चौक बाजार में राखी कर खरीदारी करती महिला । संवाद- फोटो : mathura

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed