गुजराती और कोलकाता की झालरों से सजे रहे बाजार
कैराना। कोरोना महामारी के बाद दिवाली पर बाजार में रौनक लौटी है। कस्बे के चौक बाजार, पुराना बाजार, मोहल्ला गुंबद स्थित बाजारों में सजी दुकानों पर स्वदेशी सामान की खूब मांग रही। इसके साथ ही मिट्टी के बने दीयों के भी जगह-जगह स्टॉल लगे रहे। बाजारों में चीन निर्मित झालरों की बजाय गुजराती व कोलकाता की झालरों की मांग रही।
छोटी दीपावली पर नगर के मिठाई विक्रेताओं ने अलग-अलग तरह की मिठाइयों के स्टॉल तो लगा दिए, लेकिन कोरोना का असर मिठाई विक्रेताओं पर दिखाई दिया। मिठाई विक्रेता चेतन ने बताया कि पिछले वर्ष के मुकाबले इस बार मिठाई की कम बिक्री हुई है। स्वदेशी झालर बेचने वाले नितिन गर्ग ने बताया कि इस बार करीब 30 प्रतिशत कम कारोबार हुआ है। पिछले साल के मुकाबले बाजारों में भीड़ कम दिखाई दी। कैराना में आतिशबाजी की बिक्री नहीं हुई।

कैराना में पट्टों वाला बाजार में स्वदेशी झालरो से सजीं दुकानें।- फोटो : SHAMLI

शामली में दीपावली पर खरीदारी करती महिला- फोटो : SHAMLI