फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Market ready for Dhanteras and Deepawali

धनतेरस और दीपावली के लिए बाजार तैयार

Mon, 01 Nov 2021 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Market ready for Dhanteras and Deepawali
शामली में दीपावली के लिए खरीदारी करतीं महिलाएं। - फोटो : SHAMLI
शामली। धनतेरस और दीपावली की खरीदारी के लिए बाजार में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने जमकर खरीदारी की। बाजार में भीड़ की वजह से कस्बे में जाम जैसे हालत बने रहे।
विज्ञापन

दीपावली को लेकर बाजारों में रौनक लौट आई है। दुकानों में खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ रही है। खरीदारी के कारण बाजार में दिन भर जाम की स्थिति बन रही है। सुबह से ही लोग बाजार पहुंच रहे हैं। दीपावली के लिए कैलेंडर, नए कपड़े, रसोई के सामान, बंधनवार, मालाएं, आभूषण, घर के सजावट के सामान, गिफ्ट आदि की खूब खरीदारी हो रही है। ग्राहक महंगी चीजों के बजाय कम कीमत वाली ज्यादा पसंद कर रहे हैं। शहर के सभी बाजारों में काफी चहल-पहल है। रविवार को धनतेरस व दीपावली के लिए लोग ऑर्डर बुक कराते रहे। शाम होने तक भीड़ भी बढ़ती गई।
विज्ञापन

बर्तनों की बिक्री बढ़ी
धनतेरस के चलते आभूषण व कपड़ों के साथ-साथ बर्तनों की बिक्री भी बढ़ी है। बर्तन के दुकान भी पूरी तरह सज गई है। इस सप्ताह अनुमान लगाया जा सकता है कि धनतेरस में बर्तनों की बिक्री बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फूलों की मांग भी बढ़ी
दीपावली को लेकर फूलों की मांग भी बढ़ गई है। फूल विक्रेता शमशाद का कहना है कि मांग अधिक होने के कारण फूल दिल्ली मंडी से मंगाए जा रहे हैं। घरों को सजाने के लिए आर्टिफिशियल फूलों की बंधनवार भी खरीद रहे हैं। हनुमान रोड, गांधी रोड, माजरा रोड, वीवी डिग्री कॉलेज रोड, कबाड़ी बाजार में दुकानों पर सजी रंगबिरंगी झालर भी लोग खरीद रहे हैं।

सराफा की दुकानों पर भी भीड़
सराफा की दुकानों पर भी खरीदारों की भीड़ लगी रही। लोग चांदी के सिक्के और चांदी की छोटी मूर्तियां खरीदने में रुचि दिखाई। साथ ही किराना की दुकानों पर भी काफी भीड़ रही। इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों की खूब बिक्री हुई। धनतेरस और दीपावली को लेकर दुकानदारों ने भी पहले ही तैयारियां कर ली थी। उधर, बाजार में भीड़ से जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस ने जाम से निपटने के लिए खासी मशक्कत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed