फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Market decorated for Holi, prospects of good business

Shamli News: होली के लिए सजे बाजार, अच्छे कारोबार के आसार

Mon, 27 Feb 2023 12:37 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Mon, 27 Feb 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
Market decorated for Holi, prospects of good business
शामली। होली का पर्व नजदीक आते ही बाजार सज गए हैं। बाजारों में दुकानों पर गुलाल और पिचकारी के साथ अन्य सामानों की खरीदारी के लिए भीड़ लगी है। इस बार व्यापारी होली पर अच्छे कारोबार की उम्मीद जता रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में होली का पर्व सात और आठ मार्च को धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। होली के रंग में बाजार भी रंगे हुए नजर आने लगे हैं। बाजार में अलग-अलग रंग के गुलाल और पिचकारी के अलावा गुजियां के हार और मेवा से दुकानें सजी हुई हैं। बच्चे अभी से होली के रंग में रंगने लगे हैं। होली पर बहनों के यहां हार और मिठाई के साथ कोथली ले जाने की परंपरा के चलते खरीदारी के लिए रविवार को लोगों की भीड़ दुकानों पर लगी रही। इसके चलते बाजार में चहल-पहल बनी रही।
विज्ञापन

गुलाल, रंग और पिचकारी के विक्रेता विवेक बंसल ने बताया कि पिछली बार होली पर कारोबार काफी मंदा रहा। इस बार बढ़ने की उम्मीद है। कई तरह रंगों और पिचकारी की वैरायटी बाजार में उपलब्ध हैं। विवेक बंसल ने बताया कि इस बार बाजार में अलग-अलग तरह की पिचकारी गुब्बारे और अन्य आकर्षक सामान आए हैं। प्रेशर वाली पिचकारी 100 रुपये से 350 रुपये तक की उपलब्ध है। टैंक के रूप में पिचकारी 100 रुपये से लेकर 400 रुपये तक में उपलब्ध है। इसके अलावा फैंसी पाइप की भी बाजार में धूम मची है। बच्चे स्पाइडर मैन, छोटा भीम आदि को बच्चे खूब पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
बच्चों को भा रहा मैजिक गिलास
इस बार होली में मैजिक गिलास नए उत्पाद के रूप में बाजार में आया है। जिसमें साधारण पानी डालने पर रंगीन हो जाता है। यह बाजार में 40 रुपये में उपलब्ध है। जिसे बच्चे काफी पसंद कर रहे हैं।
- होली के उत्पाद और दाम
पिचकारी- 10 से 250 रुपये तक
टैंक वाली पिचकारी- 130 से 400 रुपये तक
बंदूक वाली पिचकारी- 30 से 250 रुपये तक
रंग और गुलाल- 10 से 50 रुपये तक
पगड़ी- 30 से 50 रुपये तक
बाल वाला मुखौटा 30 से 50 रुपये तक
गुलाल गिफ्ट 60 से 150 रुपये तक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed