फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Maps and records of Banat Nagar Panchayat and 11 villages sent to the government

Shamli News: शासन को भेजे गए बनत नगर पंचायत और 11 गांवों के मानचित्र व रिकॉर्ड

Tue, 17 Jan 2023 12:14 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Tue, 17 Jan 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
Maps and records of Banat Nagar Panchayat and 11 villages sent to the government
शामली मुजफ्फरनगर विकास प्रधिकरण कार्यालय।
शामली। मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण की सीमा विस्तार के लिए जिले के 11 गांवों के मानचित्र और भूमि का रिकॉर्ड शासन को भेज दिया गया है। शासन स्तर से जल्द ही इन 11 गांवों को प्राधिकरण की सीमा में शामिल करने की अधिसूचना जारी हो सकती है। जिसके बाद इन 11 गांवों में भी सुनियोजित विकास होगा।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण के विनियमित क्षेत्र में आठ जनवरी 1988 में शासन ने नगर पालिका परिषद शामली क्षेत्र के गांवों को शामिल करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। बाद में वर्ष 1996 में शामली नगर पालिका परिषद क्षेत्र में मुंडेट कलां, खेड़ीकरमू, सिंभालका गांव की कृषि भूमि को शामिल रखते हुए सात गांवों को विनियमित क्षेत्र से बाहर कर दिया गया था। ढाई माह पूर्व शासन ने मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण क्षेत्र में 11 गांवों को शामिल करने को लेकर रिपोर्ट मांगी गई थी। मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण क्षेत्र में शामली नगर पालिका परिषद, शामली ग्रामीण, टिटौली, मुंडेट कलां, बनत नगर पंचायत का शहरी और ग्रामीण क्षेत्र, ताजपुर सिंभालका, बलवा, लिलौन, खेड़ीकरमू, गोहरनी, बधेव, सहेटा आदि गांव को शामिल करने के प्रस्ताव की रिपोर्ट पिछले माह शासन को भेजी थी। इसके बाद शासन से प्राधिकरण क्षेत्र में जिला मुख्यालय के आसपास के 11 गांव की भूमि, आवास आदि के नक्शे का रिकार्ड मांगा गया था। प्राधिकरण ने जिला प्रशासन से 11 गांवों का रिकार्ड उत्तर प्रदेश नियोजन एवं आवास विभाग को भेज दिया है। शासन स्तर पर सीमा विस्तार का प्रस्ताव तैयार करके अधिसूचना जारी की जाएगी।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण के सचिव आदित्य प्रजापति ने बताया कि मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण की सीमा में शामिल 11 गांवों को शामिल करने का मामला उत्तर प्रदेश नियोजन एवं आवास विभाग में लंबित है। शासन अपने स्तर पर कभी भी अधिसूचना जारी कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- नए सिरे से तैयार की जाएगी महायोजना 2031
प्राधिकरण के सीमा विस्तार क बाद महायोजना 2031 नए सिरे से तैयार की जाएगी। विकास प्राधिकरण शामली कार्यालय के प्रभारी राजीव त्यागी ने बताया कि 11 गांव को प्राधिकरण की सीमा में शामिल करने के बाद शामली महायोजना 2031 संशोधित कर नए सिरे से तैयार होगी। इन 11 गांवों में विकास प्राधिकरण भवनों के नक्शे पास हो सकेंगे। सुनियोजित विकास के तहत प्राधिकरण की आवासीय कॉलोनी, पार्क, बस अड्डे, औद्योगिक पार्क, स्कूल कॉलेज, स्वास्थ्य सेवा, बाजार आदि विकसित किए जाएंगे।


- 12 वर्ष से शासन में लंबित था प्रस्ताव
28 सितंबर 2011 को बसपा की सरकार में शामली को मुजफ्फरनगर से अलग कर नया जिला बना दिया गया था। तब तत्कालीन डीएम अजय कुमार सिंह ने इन 11 गांवों को प्राधिकरण के सीमा क्षेत्र में शामिल करने का प्रस्ताव शासन को भेजा था। तब से यह प्रस्ताव लंबित चला आ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed